SAHARSA सुल्तानगंज में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी की निर्मम हत्या पर नगर निगम में हुई शोकसभा

Updated:
विज्ञापन
SAHARSA सुल्तानगंज में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी की निर्मम हत्या पर नगर निगम में हुई शोकसभा

भागलपुर जिले के सुल्तान‌गंज में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी की निर्मम हत्या की खबर से सहरसा नगर निगम परिवार बेहद मर्माहत है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी की निर्मम हत्या की खबर से सहरसा नगर निगम परिवार बेहद मर्माहत है. इस घटना की सूचना पर नगर निगम कार्यालय में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति की कामना की. नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा एवं उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने अपनी संवेदना व्यक्त करते ईश्वर से मृत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा झेलने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. शोक सभा में उप नगर आयुक्त शाहिद रजा, स्वच्छता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता नगर विकास, कार्यपालक पदाधिकारी सौरबाजार नितिश कुमार, सहायक अभियंता पंकज कुमार, कनीय अभियंता दिलीप कुमार, पुजा कुमारी, पार्षद मो अकबर हुसैन, पार्षद जुबेर आलम, फिरोज जालम, लेखापाल संतोष कुमार सहित अन्य ने इसमृत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन