जमाना बना दीवार, चोरी-छिपे होता रहा दीदार

Published at :14 Feb 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
जमाना बना दीवार, चोरी-छिपे होता रहा दीदार

सहरसा नगर : पाश्चात्य देशों में एक-दूसरे को खास कर प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच किस करने की आजादी देखने को मिलती है. वहां के लोगों में इसको लेकर कोई संकोच नहीं है, लेकिन भारतीय सभ्यता में देखा देखी का यह त्योहार किस डे के मौके पर फंसता नजर आया. रोज व प्रपोज तक छक्का मारने वाले […]

विज्ञापन

सहरसा नगर : पाश्चात्य देशों में एक-दूसरे को खास कर प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच किस करने की आजादी देखने को मिलती है. वहां के लोगों में इसको लेकर कोई संकोच नहीं है, लेकिन भारतीय सभ्यता में देखा देखी का यह त्योहार किस डे के मौके पर फंसता नजर आया. रोज व प्रपोज तक छक्का मारने वाले यंगस्टर्स भी किस डे के नाम पर शर्माने लगते हैं.

देश की सभ्यता व संस्कृति का प्रभाव कहिये या फिर पारिवारिक संस्कार, जो हमे खुलापन के नाम पर अपसंस्कृति फैलाने से रोकता है. शनिवार को वेलेंटाइन वीक में किस डे के मौके पर प्रेम के पुजारी एक दूसरे से मिलते रहे, लेकिन लोकेशन व टाइमिंग को चेंज करते रहे. इन लोगों की गतिविधि की जानकारी घरवालों के अलावा खास दोस्तों को भी नहीं हो सकी. वेलेंटाइन वीक में सोशल साइटों का भी खूब प्रयोग हुआ है. इसमें हर दिन नये थीम के साथ प्यार के मैसेज भेजे गये हैं.

जीवन का सार प्रेम है
प्रेम ही ब्रह्मांड का सार है. वह चाहे देवता हो, मानव हो, संत या पशु पक्षी, हर कोई प्रेम के कच्चे धागे में बंधा हुआ है. संत कबीर ने सच कहा है कि प्रेम बिन सब सूना है. वेलेंटाइन वीक में पिछले सात दिन से चल रही प्यार की गाड़ी रविवार को वेलेंटाइन डे के साथ आखिरी पड़ाव पर आकर रुकेगी. इस खास दिन को और खास दिन बनाने के लिए युवाओं ने ढेर सारी तैयारी कर रखी है. रोज डे से शुरू हुआ यह सफर वेलेंटाइन के करीब पहुंच कर खत्म होगा. प्रेम के लिए वैसे कोई भी दिन या सप्ताह या साल नहीं होता, लेकिन युवाओं के लिए फरवरी माह बेहद खास रहता है.
बाजार भी है पूरी तरह तैयार
रूठे को मनाने के सिलसिले से लेकर अपने प्यार का इजहार करने के लिए युवा इसी माह इंतजार में रहते हैं. प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है. इस खास दिन तमाम बंदिशों को पार करते हुए युवा अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्रेम का इजहार करेंगे. वेलेंटाइन के रंग में पूरा शहर रंगा रहेगा.
पार्कों, मॉल्स, सिनेमाघरों और रेस्टुरेंट में युवाओं की भीड़ रहेगी. वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने शनिवार को गिफ्ट गैलरियों और फ्लावर शॉप पर तोहफे खरीदे. वेलेंटाइन पर कुछ युवाओं ने अपने दोस्तों और अभिभावकों के साथ लंच, तो कुछ ने डिनर के बाद लांग ड्राइव का प्रोग्राम बना रखा है. इसमें युवाओं के साथ अन्य वर्ग के लोग भी शामिल होंगे.
परिधान भी रखेंगे मायने
वेलेंटाइन डे पर जाहिर है प्यार का इजहार करने और खुद को सुंदर दिखाने के लिए हर कोई कुछ नया पहनना चाहेगा. इसके अलावा प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को सूट व जींस के कलर भी सजेस्ट कर रहे हैं. वेलेंटाइन डे की तैयारियों में ज्वेलरी भी शामिल रहेगी. अपनों से प्यार का इजहार करने के लिए ज्वेलरी गिफ्ट में दी जायेगी. ज्वेलरी में जहां लव बैंड्स, इयररिंग्स आदि शामिल हैं. चाकलेट, केक आदि की भी खूब बिक्री होने का अनुमान है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन