जी अप्सरा अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई सहरसा की बेटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

झांसी की रानी में लीड रोल कर चर्चित हुई उल्का गुप्ता अभिनेत्री जया बच्चन को मानती है प्रेरणा सहरसा : छोटे पर्दे के जरिये देश-दुनिया के कोने-कोने में झांसी की रानी बनकर अपनी अभिनय क्षमता का जौहर दिखा चुकी अभिनेत्री उल्का गुप्ता देश ही नहीं सात समंदर पार भी सहरसा का नाम रौशन कर रहीं […]
विज्ञापन
झांसी की रानी में लीड रोल कर चर्चित हुई उल्का गुप्ता
अभिनेत्री जया बच्चन को मानती है प्रेरणा
सहरसा : छोटे पर्दे के जरिये देश-दुनिया के कोने-कोने में झांसी की रानी बनकर अपनी अभिनय क्षमता का जौहर दिखा चुकी अभिनेत्री उल्का गुप्ता देश ही नहीं सात समंदर पार भी सहरसा का नाम रौशन कर रहीं है. जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारवाहिक खेलती है जिंदगी आंख मिचौली में अपने मुख्य किरदार से घर-घर की पसंद बन चुकी उल्का बॉलीवुड व टॉलीवुड के जरिये भी बड़े पर्दे पर सार्थक अभिनय करने की कोशिश कर रही है.
जिसमें तेलगु निर्देशक राजु नायडु की फिल्म प्रमुख है. फिल्मों व धारावाहिकों में भूमिका की बाबत अभिनेत्री उल्का ने बताया कि फिल्मों में प्रचलित हो रही अश्लीलता से परहेज है. नई फिल्म के बाबत उल्का कहती है कि दक्षिण भारत में बनने वाली फिल्म तकनीक के मामले में बॉलीवुड से बेहतर है.
झांसी की रानी धारावाहिक से चर्चित हुई उल्का जी टीवी पर फीयर फाइल्स व स्टार प्लस पर उल्का गुप्ता पंजाबी कल्चर पर आधारित सीरियल शेर दिल शेर गिल में अभिनय कर चुकी हैं. मुंबई के मीठी बाई कॉलेज में विज्ञान की छात्रा अभिनेत्री उल्का कहती हैं कि मौका मिला तो भारतीय प्रशासनिक सेवा का अंग बन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है.
जी अप्सरा अवार्ड की रेस में: जी तेलगू द्वारा शुरू किये गये जी अप्सरा अवार्ड के लिए उल्का गुप्ता को नॉमिनेट किया गया है. जी द्वारा उल्का को फ्रेश फेस आफ द इयर की श्र्रेणी में रखा गया है. आगामी 6 मार्च को अवार्ड की घोषणा की जायेगी. जिसमें लाखों लोग एसएमस के जरिये अपने वोट का प्रयोग करेंगे.
उल्का के पिता अभिनेता गगन गुप्ता बताते है कि उल्का फिल्मों के लिए स्टोरी को महत्व देती है. स्थानीय स्तर पर लोग उल्का के समर्थन में एसएमएस करने के लिए काफी उत्साहित है.
गुड्डी है उल्का की आदर्श नायिका : हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री जया बच्चन को आदर्श मानने वाली उल्का बॉलीवुड में कलात्मक व यथार्थ आधारित सिनेमा करना चाहती है.
उल्का बताती है कि जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में समाज को सार्थक संदेश देने वाले स्टोरी को ही प्राथमिकता दी है. यही वजह है कि ग्लेमर व आइटम के जरिये सिनेमा में कदम रखने वाली अभिनेत्रियां दर्शकों के मानस पटल पर ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










