बंद नाला घोंट रहा है लोगों का दम

Published at :14 Jan 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
बंद नाला घोंट रहा है लोगों का दम

सहरसा मुख्यालय : वैसे तो शहर के सभी नालों की स्थिति गंभीर है. लेकिन चाणक्यपुरी मुहल्ले में नाले का बहाव बंद कर दिए जाने से त्राहिमाम की स्थिति बन गई है. जलजमाव क्षेत्र का गंदा पानी नालों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है. बचाव के लिए लोग नालों पर बेतहासा मिट्टी […]

विज्ञापन

सहरसा मुख्यालय : वैसे तो शहर के सभी नालों की स्थिति गंभीर है. लेकिन चाणक्यपुरी मुहल्ले में नाले का बहाव बंद कर दिए जाने से त्राहिमाम की स्थिति बन गई है. जलजमाव क्षेत्र का गंदा पानी नालों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है. बचाव के लिए लोग नालों पर बेतहासा मिट्टी भरा रहे हैं.

इतना ही नहीं जलजमाव क्षेत्र से निकलने वाले नाले के मुहाने पर मिट्टी गिरा बहाव को पूर्णत: बंद कर रहे हैं. बुधवार को मुहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया. महिला व पुरुषों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी भी की. हालांकि नप के अधिकारी ने तत्काल स्थिति सुधारने का आश्वासन देते स्थायी समाधान की भी बात कही है. लेकिन कहीं से स्थिति सुधरने की कोई गुंजाइश दिख नहीं रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन