चाणक्यपुरी में बंद नाले से त्राहिमाम, लोगों में उबाल

Published at :13 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
चाणक्यपुरी में बंद नाले से त्राहिमाम, लोगों में उबाल

चाणक्यपुरी में बंद नाले से त्राहिमाम, लोगों में उबाल डीएम गंगवार ने बनाया था बड़ा नाला, रैयत ने किया अवरुद्ध घरों में घुस रहा नाले का पानी, जलजमाव क्षेत्र के मुहाने पर लोग गिरा रहे मिट्टीसहरसा मुख्यालयवैसे तो शहर के सभी नालों की स्थिति गंभीर है. लेकिन चाणक्यपुरी मुहल्ले में नाले का बहाव बंद कर […]

विज्ञापन

चाणक्यपुरी में बंद नाले से त्राहिमाम, लोगों में उबाल डीएम गंगवार ने बनाया था बड़ा नाला, रैयत ने किया अवरुद्ध घरों में घुस रहा नाले का पानी, जलजमाव क्षेत्र के मुहाने पर लोग गिरा रहे मिट्टीसहरसा मुख्यालयवैसे तो शहर के सभी नालों की स्थिति गंभीर है. लेकिन चाणक्यपुरी मुहल्ले में नाले का बहाव बंद कर दिए जाने से त्राहिमाम की स्थिति बन गई है. जलजमाव क्षेत्र का गंदा पानी नालों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है. बचाव के लिए लोग नालों पर बेतहासा मिट्टी भरा रहे हैं. इतना ही नहीं जलजमाव क्षेत्र से निकलने वाले नाले के मुहाने पर मिट्टी गिरा बहाव को पूर्णत: बंद कर रहे हैं. बुधवार को मुहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया. महिला व पुरुषों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी भी की. हालांकि नप के अधिकारी ने तत्काल स्थिति सुधारने का आश्वासन देते स्थायी समाधान की भी बात कही है. लेकिन कहीं से स्थिति सुधरने की कोई गुंजाइश दिख नहीं रही है. डीएस गंगवार ने बनवाया था बड़ा नालासाल 2000 में डीएम रहे डॉ डीएस गंगवार ने चाणक्यपुरी मुहल्ले में बस स्टैंड के पूरब के जलजमाव क्षेत्र से रहमान चौक तक नाले का निर्माण कराया था. छह फीट चौड़े व सात फीट गहरे नाले को चौक पर पुलिया से गुजारते डॉ जगदीश चंद्र व मंटू सिंह के घर के रास्ते से गए नाले से जोड़ दिया गया था. जलजमाव क्षेत्र का पानी इस नाले से होता हुआ मंटू सिंह के घर के आगे रैयत की खाली पड़ी जमीन में गिरती थी. फिर आगे पॉलिटेक्निक ढ़ाला के पास जाकर गिरता था. पिछले महीने से जलजमाव व जल अधिग्रहण दोनों क्षेत्र में रैयत ने मिट्टी भराना शुरू कर दिया है. ओवरफ्लो हो रहा है नालाडॉ चंद्रा के आवास के आगे, जहां जलजमाव क्षेत्र का पानी गिरता था. उसे लगभग महीने भर पूर्व रैयत ने मिट्टी भरा समतल करा लिया है. लिहाजा नाले से आ रहा गंदा पानी वहीं तक रूक जा रहा है. नालों के ढक्कन से पानी रिस कर वहां तालाब का रूप ले रहा है. इस रिसाव को बंद करने के लिए लोगों ने अपने घर के आगे के नाले के ढक्कन पर दो से तीन फीट तक मिट्टी चढ़ा दिया है. लेकिन जलजमाव क्षेत्र से नाले के माध्यम से लगातार बह रहा पानी यहां पहुंच रिस कर बाहर निकल रहा है. रिसाव की स्थिति यह है कि यह गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता जा रहा है. लोगों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. जलजमाव क्षेत्र में भी गिरा रहे मिट्टीइधर बस स्टैंड से पूरब वाले जलजमाव क्षेत्र में भी रैयत ने मिट्टी भराना शुरू कर दिया है. जिससे वहां जमे पानी का दबाव बड़े नाले पर लगातार बढ़ रहा है. आगे मुहाने के बंद रहने के कारण पानी इसी नाले के बीच घुड़ कर रह जा रहा है. पानी को जहां मौका मिल रहा है, नालों के ढ़क्कन से निकल उफनाता जा रहा है. मुहल्ले में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है. बचाव के लिए लोगों ने आपसी सहयोग से उस बड़े नाले पर मिट्टी गिराना शुरू कर दिया है. जलजमाव क्षेत्र से नाले में पानी के प्रवेश के मुहाने पर भी मिट्टी कगरायी जा रही है. लेकिन यह तात्कालिक प्रयास ही होगा. हल्की सी बारिस में भी यह क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो जायेगा. फोटो- नाला 1- जलजमाव क्षेत्र में बड़े नाले के मुहाने पर गिरा रहे मिट्टीफोटो- नाला 2- अंदर से रिस रहे नाले पर गिरायी गयी मिट्टीफोटो- नाला 3- बंद बहाव क्षेत्र के पास रिस कर जमा हुआ नाले का गंदा पानीफोटो- नाला 4- लोगों के घरों में घुस रहा पानी —————-जलजमाव पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, मिला आश्वासननप अधिकारी ने कहा, दो करोड़ रुपये की योजना से लगायी जायेगी ह्यूम पाइपसहरसा. वार्ड नंबर 16 स्थित चाणक्यपुरी मोहल्ले में नालों का पानी घरों में प्रवेश करने पर मुहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया एवं नप अधिकारी व वार्ड पार्षद के विरुद्ध नारेबाजी भी की. महिलाओं ने कहा कि मुहल्ले में बना नाला मुख्य बहाव व जल निकासी क्षेत्र में आता है. लेकिन दोनों ही क्षेत्र की जमीन पर मिट्टी डालने के कारण नाले का बहाव पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. जिस कारण पूरब में नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है व अक्सर तालाब का रूप लेकर उधर से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. जबकि पश्चिम की ओर नाले से ओवरफ्लो होकर गंदा व सरांध भरा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. प्रदर्शन के बाद नप के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम ने कहा कि जलजमाव की समस्या को शीघ्र दूर कर जलनिकासी का स्थायी समाधान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह डीएम बिनोद कुमार गुंजियाल ने भी उस स्थल का भौतिक निरीक्षण कर नाला निर्माण कराने का आदेश दिया है. श्री राम ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ह्यू पाइप के जरिये बहाव के पानी को पॉलिटेक्निक ढाला की ओर गिराया जायेगा. नप अधिकारी ने बताया कि इस योजना पर दो करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. जिसका प्रस्ताव अगली बैठक में ले तत्काल काम शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन