वैज्ञानिक बने बच्चे, लगायी प्रदर्शनी

Published at :13 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक बने बच्चे, लगायी प्रदर्शनी

वैज्ञानिक बने बच्चे, लगायी प्रदर्शनी टैगोर पब्लिक स्कूल में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती सिमरी नगरअनुमंडल अंतर्गत टैगोर पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती के मौके पर बच्चों के द्वारा साइंस एग्जिवेशन और स्वामी जी के जीवन आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, […]

विज्ञापन

वैज्ञानिक बने बच्चे, लगायी प्रदर्शनी टैगोर पब्लिक स्कूल में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती सिमरी नगरअनुमंडल अंतर्गत टैगोर पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती के मौके पर बच्चों के द्वारा साइंस एग्जिवेशन और स्वामी जी के जीवन आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, गुरु महेंद्र नारायण प्रसाद, विन्देश्वरी प्रसाद भगत, भागेश्वर मिश्र, कमलेश्वरी बढ़इ, शिवबरत भगत सहित प्रधानाध्यापक प्रमोद भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद स्वामी जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गयी. बच्चों ने हाईड्रो इलेक्ट्रिसिटी, मिनी टीवी टावर, सोलर कुकर, चिपको आन्दोलन, केमिकल रिएक्शन, सोलर सिस्टम, सोलर इकलिप्स सहित कई बेहतरीन चीजें प्रदर्शनी में पेश की. मौके पर रीमा, भानु, स्नेहा, नेहा, अखिलेश, हर्ष, अमन, अमानत, यथार्थ, सोहम, सौम्या, रश्मि, तनिष्का, आस्था, शीतल, रुचिका, निशा, कोमल, सानिया सहित अन्य बच्चों ने अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट से सभी को आकर्षित किया.फोटो – बच्चे 10 – बच्चों द्वारा बनायी गयी सोलर सिस्टम की आकृति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन