मक्किी चौबे ने फोन पर मांगी रंगदारी

Published at :09 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मक्किी चौबे ने फोन पर मांगी रंगदारी

मिक्की चौबे ने फोन पर मांगी रंगदारी नहीं देने पर गिरोह के लोगों ने कोचिंग संचालक को पीटा सदर थाना क्षेत्र की घटना सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी कोचिंग संचालक विक्रम कुमार के साथ मारपीट की मामला सदर थाना में दर्ज किया गया है. आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह […]

विज्ञापन

मिक्की चौबे ने फोन पर मांगी रंगदारी नहीं देने पर गिरोह के लोगों ने कोचिंग संचालक को पीटा सदर थाना क्षेत्र की घटना सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी कोचिंग संचालक विक्रम कुमार के साथ मारपीट की मामला सदर थाना में दर्ज किया गया है. आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वह डीबी रोड में कोचिंग का संचालन करता है. सात जनवरी को विद्यापति नगर निवासी छोटू मिश्रा, सहरसा बस्ती निवासी इफ्तिखार व अन्य दो अज्ञात के साथ पांच हजार रंगदारी की मांग की. आरोपियों ने जबरदस्ती मिक्की चौबे नाम के व्यक्ति से बात कराया. जिसने फोन पर धमकी दी. आठ जनवरी को वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटुआहा से लौट रहा था कि हटियागाछी चौक पर छोटू मिश्रा जबरदस्ती रोक मारपीट कर मोबाइल व पैसा छीनने का प्रयास किया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन