फोरेंसिक टीम ने लिया चोरी का जायजा

फोरेंसिक टीम ने लिया चोरी का जायजा मामला गृह मंत्री के निजी सचिव के घर चोरी का सहरसा सिटी . केंद्रीय गृहमंत्री के निजी सचिव नीतेश झा के घर हुई चोरी में घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. मामले की गंभीरता को देख पटना से पहुंची […]
फोरेंसिक टीम ने लिया चोरी का जायजा मामला गृह मंत्री के निजी सचिव के घर चोरी का सहरसा सिटी . केंद्रीय गृहमंत्री के निजी सचिव नीतेश झा के घर हुई चोरी में घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. मामले की गंभीरता को देख पटना से पहुंची फोरंसिक टीम ने शुक्रवार की शाम सदर एसडीपीओं के नेतृत्व में घटना स्थल का जायजा लिया. टीम में शामिल फिंगर एक्सपर्ट एएसआइ अभिंद्र कुमार सिंह व फोटोग्राफर एसआइ जीएन सिंह व सिपाही राजदेव प्रसाद ने चोरों के द्वारा छुये सभी सामानों की बारीकी से जांच की. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि टीम अपने साथ कई साक्ष्य ले गयी है. जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी. मौके पर सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि मोजूद थे. फोटो-चोरी 11- जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










