बच्चों के भवष्यि नर्मिाण का दायत्वि शक्षिकों पर

Published at :09 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के भवष्यि नर्मिाण का दायत्वि शक्षिकों पर

बच्चों के भविष्य निर्माण का दायित्व शिक्षकों पर खबर ओडी 200 अखबारसंघ के धरना में शिक्षकों ने कहा, विभाग से समन्वय है जरूरीनियमित वेतन भुगतान, सेवा शर्त का निर्धारण नहीं होने से बढ़ रहा असंतोषसहरसा मुख्यालय. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संगठन की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता व […]

विज्ञापन

बच्चों के भविष्य निर्माण का दायित्व शिक्षकों पर खबर ओडी 200 अखबारसंघ के धरना में शिक्षकों ने कहा, विभाग से समन्वय है जरूरीनियमित वेतन भुगतान, सेवा शर्त का निर्धारण नहीं होने से बढ़ रहा असंतोषसहरसा मुख्यालय. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संगठन की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता व राणा राकेश के संचालन में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित करते संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण बच्चों से होना है और बच्चों के भविष्य निर्माण का दायित्व शिक्षकों पर होता है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक, छात्र, समाज, विभाग व सरकार में समन्वय भी जरूरी होता है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देकर सरकार ने उपलब्धि पायी है. वहीं अन्य कई सुविधाओं पर संशय बरकरार है. जिसे सरकार को शीघ्र सुलझा लेना चाहिए. धरना में शिक्षक गणेश रजक, हिमांशु शेखर झा, अमरेंद्र कुमार, अब्दुल बाकी रहमानी, अमीन अकबर, नूतन सिंह, रीना मिश्र, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, कल्पना कुमारी, रूबी कुमारी, अंजली कुमारी, नीतू कुमारी, गीता कुमारी, कुचन कुमारी, धरनीधर यादव, प्रवीण कुमार, अभिनंदन कुमार, सुमन सिंह, अरविंद कुमार, संजय रेड्डी, दिग्विजय कुमार, कैलाश मंडल, बंधन पासवान, बमशंकर राम, संजय सुमन, पवन राम, बौआ रजक, मनमोहन झा, पांडव पंडित, राजीव रंजन, सुवेश सुमन, गजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सुबेंद्र कुमार, बिंदू कुमार, अनुज सिंह, अंगद पासवान, संजीव कुमार, सुनील कुमार, लालेश्वर, चंद्रभूषण, धनंजय आदि मौजूद थे. फोटो- धरना 1- स्टेडियम के समक्ष धरना देते शिक्षक संघ के सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन