मेला में छात्रा का छीना मोबाइल व पर्स आरोपियों ने दी धमकी

Published at :07 Jan 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
मेला में छात्रा का छीना मोबाइल व पर्स आरोपियों ने दी धमकी

सहरसा सिटी : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ बाजार निवासी राजकुमार की पुत्री ने सदर थाना में मोबाइल, पर्स व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि वह महिला कॉलेज में बीए पार्ट-टू की छात्रा है. घर से कॉलेज आना-जाना रहता है. अपने चचेरी बहन के साथ […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सलखुआ बाजार निवासी राजकुमार की पुत्री ने सदर थाना में मोबाइल, पर्स व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि वह महिला कॉलेज में बीए पार्ट-टू की छात्रा है. घर से कॉलेज आना-जाना रहता है. अपने चचेरी बहन के साथ मत्स्यगंधा मेला घूमने गयी.

पूजा करने के बाद उत्तर की ओर एक श्रृंगार के दुकान पर दोनों बहन खड़ी हुई कि अचानक गांव के ही मिथिलेश यादव व दो अज्ञात आया और हाथ से मोबाइल व पर्स जिसमें 3500 रुपये था, छीन लिया. विरोध करने पर धमकी दी कि जिसको जो कहना है कह दो हमलोग दबंग हैं. यदि केस करोगी तो तुमको व तुम्हारे भाई का घर से खींचकर अपहरण कर जान से मार देंगे. इसके बाद फोन से मेरी चचेरी बहन से गाली-गलौज की व धमकी दी. मेरे बहनोई व पिता को भी धमकी दी.

पीड़ता ने कहा कि मोबाइल में दो सिम व एक मेमोरी कार्ड है. जिसमें हमारे परिवार का फोटो व वीडियो हैं. जिसका वह गलत इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने आशंका व्यक्त करते कहा कि कॉलेज आने-जाने के दौरान वह हमारे साथ घटना कर सकता है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन