प्रशासन ने अतक्रिमणकारियों को थमाया नोटिस

Published at :06 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने अतक्रिमणकारियों को थमाया नोटिस

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को थमाया नोटिस अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ रही है सड़कआवागमन में हो रही है परेशानीप्रतिनिधि, सहरसा सिटीदेर ही सही अतिक्रमणकारियों पर पुलिस प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. सदर थानाध्यक्ष व यातायात प्रभारी ने शहर के मुख्य सड़क को अपने लाभ के लिये अतिक्रमण करने वालों को अविलंब अपना […]

विज्ञापन

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को थमाया नोटिस अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ रही है सड़कआवागमन में हो रही है परेशानीप्रतिनिधि, सहरसा सिटीदेर ही सही अतिक्रमणकारियों पर पुलिस प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. सदर थानाध्यक्ष व यातायात प्रभारी ने शहर के मुख्य सड़क को अपने लाभ के लिये अतिक्रमण करने वालों को अविलंब अपना सामान हटाने अन्यथा कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिये हैं. कहने को तो इन लोगों की बाजार में अपनी दुकान है, लेकिन जगह इतनी छोटी की सड़कों को ही दुकान बना डाला है. सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर चलना परेशानी का सबब बन चुका है. अतिक्रमण की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी. शहर के सभी मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण ने सही मायने में शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.दर्जनो लोगों को थमाया गया नोटिस सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के हस्ताक्षरयुक्त नोटिस बाजार के दर्जनों अतिक्रमणकारियों को थमाया गया है. यातायात प्रभारी नागेंद्र राम ने बताया कि शंकर चौक, डीबी रोड, बंगाली बाजार, दहलान चौक के सोनू कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, गणेश भगत, रामचंद्र भगत, अशर्फी भगत, नारायण भगत, प्रेम कुमार, जयकुमार भगत, रामस्वरूप भगत, विनोद भगत, महेश्वर साह, शंकर साह, प्रमोद मंडल, मो नौशाद, रामचंद्र प्रसाद सहित दर्जनो लोगो को नोटिस देकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. बाकी को भी नोटिस दिया जाएगा. गली की तरह दिखती है सड़कशहर के प्रमुख सड़कों में खास कर डीबी रोड, दहलान चौक, शंकर चौक, चांदनी चौक, बड़ी दुर्गा स्थान रोड, मारुफगंज, गांधी पथ, बनगांव रोड, रिफ्यूजी चौक, बंगाली बाजार, पूरब बाजार, नगरपालिका चौक, कचहरी चौक की सड़कें अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ती जा रही है. नतीजतन इन सड़कों पर गलियों की तरह गाड़ियों का परिचालन होता है. एंबुलेंस को भी नहीं मिलती जगहबाजार में दुकानदारों द्वारा फैलाये गये अतिक्रमण की वजह से आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है, वहीं गंभीर मरीजों को लेकर अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस भी सड़क जाम में फंसे रहते हैं. इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा संवेदनशीलता नहीं दिखायी जाती है. हालांकि जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से लेकर सूबे के कद्दावर नेताओं के लिए वीआइपी रूट लगा पुलिस जवानों की तैनाती कर दी जाती है. फोटो-अतिक्रमण 13- अतिक्रमण से आवागमन में होती है परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन