राज्य स्वास्थ्य समिति टीम ने की समीक्षा बैठक

Published at :29 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य समिति टीम ने की समीक्षा बैठक

राज्य स्वास्थ्य समिति टीम ने की समीक्षा बैठकसभी विभागों का लिया जायजा प्रतिनिधि, सहरसा शहरराज्य स्वास्थ्य समिति टीम द्वारा जिले के सभी अस्पतालों की सुविधा के संबंध में सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा […]

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति टीम ने की समीक्षा बैठकसभी विभागों का लिया जायजा प्रतिनिधि, सहरसा शहरराज्य स्वास्थ्य समिति टीम द्वारा जिले के सभी अस्पतालों की सुविधा के संबंध में सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सदर अस्पताल के चिकितसक व कर्मी मौजूद थे. राज्य स्वास्थ्य समिति से आये स्टेट लेप्रोसी पदाधिकारी विजय पांडेय ने सभी प्रभारियों से अस्पताल में सुधार व जरूरतों की जानकारी ली. साथ ही अस्पतालों में दवाई व अन्य जरूरत के उपकरणों के संबंध में भी पूछताछ की. लेप्रोसी पदाधिकारी श्री पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी पीएचसी, एपीएचसी व सदर अस्पताल में मरीजों की पूरे जांच से लेकर दवाई तक उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं. सभी मरीजों का सही से चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो इसलिए सभी अस्पतालों में सुधार करने की योजना तैयार की जा रही है. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दें तथा अस्पताल आये मरीजों की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायें. टीम ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों की भी जांच की तथा सीएस को कई दिशा निर्देश भी दिये. बैठक में सदर अस्पताल डीएस डॉ संजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, अस्पताल प्रबंधक विनय रंजन, डीपीएम असित रंजन सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे. फोटो-अस्पताल 10- समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन