शहर के छह जगहों पर दो शफ्टिों में तैनात रहेगी पुलिस

शहर के छह जगहों पर दो शिफ्टों में तैनात रहेगी पुलिस बढ़ रहे अपराध के बाद हुई कवायदसंदिग्ध लोगों पर रहेगी नजर सहरसा सिटी : जिले में बढ़ रही अपराध व बाइक चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक शहर के छह जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की है. सदर थाना क्षेत्र के […]
शहर के छह जगहों पर दो शिफ्टों में तैनात रहेगी पुलिस बढ़ रहे अपराध के बाद हुई कवायदसंदिग्ध लोगों पर रहेगी नजर
सहरसा सिटी : जिले में बढ़ रही अपराध व बाइक चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक शहर के छह जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की है.
सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल चौक व लक्ष्मीनियां चौक पर पुलिस केंद्र में तैनात सअनि मनोज शर्मा व तीन डीएपी व तीन लाठी बल, तिरंगा चौक व छठ मंदिर के आगे पुलिस केंद्र से पुअनि सुरेंद्र पांडेय व एक सेक्शन बीएमपी जवान,
बाबाजी कुटी व शर्मा चौक के पास सदर थाना से सअनि अवधेश राम व तीन-तीन डीएपी व लाठी बल, चांदनी चौक व सर्वा ढाला पर सदर थाना से सअनि देवकुमार गिरी व चार सैप जवान व तीन लाठी बल,
शिवपुरी ढाला व शाहपुर मोड़ के पास सअनि राजीव कुमार व एक सेक्शन बीएमपी जवान, तिवारी टोला व झपड़ा टोला के पास सअनि मो करीम व एक सेक्शन बीएमपी पुलिस की तैनाती की गयी है.
तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान 21 से 31 दिसंबर तक दो शिफ्टों में सुबह दस बजे से दो बजे तक व शाम पांच बजे से नौ बजे रात तक संदिग्ध व्यक्तियोें पर नजर व मुस्तैदी से वाहन जांच करेंगे. वाहन चेकिंग के दौरान युवा यदि बिना नंबर का या ट्रिपल रायडिंग करते पकड़ाने पर जांच करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










