मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी

Published at :06 Dec 2015 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी

मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत कोपरिया स्टेशन के ठीक सामने की एक मोबाइल दुकान में शनिवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया़ जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गुड्डू कुमार सादा की मोबाइल की दुकान से चोर लगभग एक लाख का मोबाइल,कम्प्यूटर सहित कई चीजों को […]

विज्ञापन

मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी

सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत कोपरिया स्टेशन के ठीक सामने की एक मोबाइल दुकान में शनिवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया़ जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गुड्डू कुमार सादा की मोबाइल की दुकान से चोर लगभग एक लाख का मोबाइल,कम्प्यूटर सहित कई चीजों को चुरा ले गया़ सुबह जब अपनी दुकान खोली तो उसे दुकान मे अस्त-व्यस्त सामान देखा.

पीडि़त दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर दुकान मे प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही सलखुआ थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फोटो-चोरी 23- चोरी के बाद दुकान में बिखरे पड़े सामान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन