भगवान महावीर की मूर्ति बरामद

भगवान महावीर की मूर्ति बरामदसिकंदरा के लछुआड़ स्थित जैन मंदिर से 2600 साल पुरानी मूर्ति चोरी होने का मामलाबिछवे-जाजल मार्ग पर दरगाही आहर के पास सड़क किनारे मिली मूर्तिपुलिस की सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्तितीन नवयुवकों ने सबसे पहले मूर्ति को देखा, पूर्व मुखिया को दी सूचनापूर्व मुखिया की सूचना पर […]
भगवान महावीर की मूर्ति बरामदसिकंदरा के लछुआड़ स्थित जैन मंदिर से 2600 साल पुरानी मूर्ति चोरी होने का मामलाबिछवे-जाजल मार्ग पर दरगाही आहर के पास सड़क किनारे मिली मूर्तिपुलिस की सघन छापेमारी अभियान के वजह से बरामद हुई मूर्तितीन नवयुवकों ने सबसे पहले मूर्ति को देखा, पूर्व मुखिया को दी सूचनापूर्व मुखिया की सूचना पर पहुंचे एसपी, मूर्ति की बरामदचोरों में फिंगर प्रिंट हटाने के उद्देश्य से मूर्ति को धोकर रखाप्रतिनिधि, सिकंदराबीते 27 नवंबर को सिकंदरा के क्षत्रियकुंड जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति को बड़े ही नाटकीय ढंग से रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के बिछवे-जाजल ग्रामीण सड़क पर दरगाही आहर के पास से बरामद कर लिया गया. भगवान महावीर की मूर्ति सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी. आर्मी में बहाली की तैयारी में निकले थे तीनोंबिछवे गांव के दिनेश कुमार यादव पिता लखन यादव, शशि कुमार पुष्पम पिता मुंशी साव व मनीष कुमार पिता रामसागर यादव आर्मी में बहाली की तैयारी के लिए अन्य दिनों की भांति रविवार को भी सुबह 3 बजे दौड़ने के लिए निकले थे. दौड़ पूरा कर लौटेने के दौरान तड़के 5 बजे तीनों नवयुवकों की नजर सड़क के किनारे फेंकी मूर्ति पर पड़ी. इसके बाद तीनों नवयुवकों ने भागकर इसकी सूचना बिछवे के पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी यादव को दी. चुन्नी यादव ने तुरंत इसकी सूचना एसपी जयंतकांत को दी. बिछवे गांव के पास मूर्ति पड़ी होने की सूचना पाते ही एसपी आनन-फानन में दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व मूर्ति को बरामद कर लिया. पुलिस ने श्वेतांबर सोसायटी को सौंपी मूर्तिबिछवे गांव के पास प्रतिमा बरामद होने की खबर फैलते ही मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. वहीं लछुआड़ स्थित जैन धर्मशाला में ठहरे कई जैन श्रद्धालुओं ने भी मौके पर पहुंच कर भगवान महावीर के दर्शन किये. पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा को लछुआड़ ले जाकर जैन श्वेतांबर सोसायटी को सौंप दिया. वहां जैन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि -विधान के साथ पूजा करने के बाद पुलिस जीप से उतार कर प्रतिमा को अस्थायी तौर पर लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में स्थापित किया. चोरों ने मूर्ति को बिछवे गांव के पास छोड़ा!मूर्ति की बरामदगी के बाद बिछवे के ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि शनिवार की रात चोरों ने वाहन से लाकर प्रतिमा को बिछवे गांव के पास लाकर छोड़ दिया हाेगा. वाहन से उतारने के बाद प्रतिमा को पानी से धोया गया. वहीं प्रतिमा के बगल में दो बोरा भी फेंका पाया गया. चोरों ने फिंगर प्रिंट हटाने के उद्देश्य से प्रतिमा को पानी से धोया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










