कंरट से मस्त्रिी की मौत के विरोध में सोनवर्षा-सहरसा मार्ग को किया जाम

Published at :06 Dec 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
कंरट से मस्त्रिी की मौत के विरोध में सोनवर्षा-सहरसा मार्ग को किया जाम

कंरट से मिस्त्री की मौत के विरोध में सोनवर्षा-सहरसा मार्ग को किया जाम सोनवर्षा : राज बसनही थाना क्षेत्र में अतलखा पंचायत स्थित बुरहा पुल के पास शनिवार को स्पर्शाघात से बिजली मिस्त्री गुनोज कुमार यादव मौत हो गयी थी. इसके विरोध में रविवार को ग्रामीण समेत क्षेत्र के तमाम बिजली मिस्त्रियों ने सुबह होते […]

विज्ञापन

कंरट से मिस्त्री की मौत के विरोध में सोनवर्षा-सहरसा मार्ग को किया जाम

सोनवर्षा : राज बसनही थाना क्षेत्र में अतलखा पंचायत स्थित बुरहा पुल के पास शनिवार को स्पर्शाघात से बिजली मिस्त्री गुनोज कुमार यादव मौत हो गयी थी. इसके विरोध में रविवार को ग्रामीण समेत क्षेत्र के तमाम बिजली मिस्त्रियों ने सुबह होते ही गुनोज यादव का शव अतलखा चौक पर रख कर सोनवर्षा-सहरसा मुख्य मार्ग पर यातायात ठप कर दिया.

इसके साथ ही क्षेत्र सहित सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर, सौर बाजार आदि के विभागीय मानवबल ने विराटपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन में तालाबंदी कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दी. अतलखा चौक पर पहुंच कर सोनवर्षा बीडीओ प्रकाश कुमार ने विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार से दूरभाष पर बात कर ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि मृतक गुनोज के परिजन को विभाग द्वारा दो लाख का मुआवजा दिया जायेगा.

इसके अतिरिक्त मृतक के दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार नकद तथा राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत बीस हजार रुपया परिजनों को दिया जायेगा. मृतक गुनोज यादव के पिता मुसो उर्फ कृष्णनंदन यादव के फर्द बयान पर लापरवाही बरतने के आरोप में सोनवर्षा के कनीय अभियंता विद्युत सुशील आनंद तथा सब स्टेशन के आॅपरेटर मो शाकिर हुसैन पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के आश्वासन पर आवागमन बहाल हो पाया.

इसके बाद जाम स्थल से सभी पदाधिकारी वापस चले गये, लेकिन पुन: सब स्टेशन विराटपुर में जमा हुए विद्युत कर्मियों ने मृतक के शव को ऑटो में लाद कर ऑटो बीच सड़क पर लगा दिया तथा सोनवर्षा-अतलखा मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. विद्युत कर्मियों की मांग थी कि विभाग के एसडीओ या कार्यपालक अभियंता स्वयं उपस्थित होकर मुआवजे की घोषणा करें. फिर आवागमन ठप होने की जानकारी मिलते ही बीडीओ प्रकाश कुमार, अंचलाधिकारी राम अवतार यादव, स्थानीय थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह, बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक विराटपुर पंचायत पहुंचे.

ग्रामीण व विद्युत कर्मियों को समझाने का प्रयास किया. घंटों मशक्कत के बाद आक्रोशित माने, और शाम तक आवागमन बहाल हो पाया. समाचार प्रेषण तक विद्युत आपूर्ति ठप ही है. फोटो- बिजली 11- चौक पर शव के साथ जुटे परिजन व ग्रामीण

बिजली 12- पीएसएस पर बैठे विद्युत कर्मी फोटो- बिजली 13- समझाते-बुझाते पदाधिकारी बिजली मिस्त्री की मौत विभागीय लापरवाही का मामला! सोनवर्षा राज बसहनी थाना क्षेत्र स्थित अतलखा गांव निवासी बिजली मिस्त्री गुनोज कुमार यादव की मौत के लिए मृतक के पिता मूसो उर्फ कृष्णनंदन यादव स्पष्ट रूप से विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं.

उन्होंने बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को दिये अपने फर्द बयान में कहा कि गुनोज विराटपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन से शट डाउन लेकर बुरहा स्थित 11 हजार वोल्ट के तार को ठीक करने पोल पर चढ़ा था.

इसी बीच विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गयी. इसकी तसदीक सब स्टेशन के दूरभाष रिकार्ड से की जा सकती है. ग्रामीण व विद्युत कर्मियों का विभाग पर यह भी आरोप था कि अन्य कई मामलों में घायल मिस्त्रियों को विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है.

रविवार को ही सब स्टेशन विराटपुर की तालाबंदी में शामिल मानव बल शाहपुर निवासी बलबीर कुमार यादव ने अपने दोनों कटे हाथ दिखाते हुए बताया कि 2013 के अप्रैल माह में वह डूमरा-लगमा मोड़ पर स्थित 11 हजार के पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था. इसी दौरान विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

इस दौरान हुए हादसे के बाद उसका दोनों हाथ काटना पड़ गया, लेकिन विभाग ने मुआवजे के रूप में आज तक एक भी पैसा नहीं दिया. ग्रामीण व विद्युत कर्मियों का कहना है कि जिस तरह जान खतरे में डाल कर मानव बलों द्वारा विद्युत विभाग में कार्य किया जाता है, इसके विपरीत विभाग द्वारा किसी तरह का सुरक्षा नहीं दिया जाना सचमुच शर्मनाक है. गुनोज यादव की पत्नी जीता देवी और उसके बच्चों की परवरिश की जिम्मेवारी विभाग को लेनी ही चाहिए. फोटो-बिजली 14- तालाबंदी पर बैठा मानव बल बलवीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन