वश्विवद्यिालयों को मिले मैथिली के प्रोफेसर

विश्वविद्यालयों को मिले मैथिली के प्रोफेसरबीपीएससी ने जारी किया रिजल्टसंवाददाता, पटनाविश्वविद्यालयों को 12 सालों के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने शुरू हो गये हैं. बिहार लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों में मैथिली विषय के 52 पदों के लिए शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. मैथिली […]
विश्वविद्यालयों को मिले मैथिली के प्रोफेसरबीपीएससी ने जारी किया रिजल्टसंवाददाता, पटनाविश्वविद्यालयों को 12 सालों के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने शुरू हो गये हैं. बिहार लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों में मैथिली विषय के 52 पदों के लिए शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. मैथिली विषय के लिए 29 सितंबर से आठ अक्तूबर तक इंटरव्यू हुआ था और इसमें 131 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था. इनमें से मैथिली विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन किया गया है. मैथिली विषय के लिए पटना विश्वविद्यालय में दो, बीआर बिहार विवि में दो, तिलकामांझी विवि में एक, ललित नारायण मिथिला विवि में 22, मगध विवि में पांच और बीएन मंडल विवि मधेपुरा में 20 पद रिक्त थे. विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली की प्रक्रिया में अब 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अंगरेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू होगा. विश्वविद्यालयों में अंगरेजी के 238 पदों के लिए 661 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










