पड़री में मिली अज्ञात शव की हुई पहचान

Published at :04 Dec 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पड़री में मिली अज्ञात शव की हुई पहचान

पड़री में मिली अज्ञात शव की हुई पहचान बरियाही निवासी कमल यादव की अपनी बेटी होने का दावापोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा गया भागलपुर कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-पड़री मुख्यमार्ग के नहर के समीप गुरुवार को मिली अज्ञात लाश की पहचान बरियाही निवासी कमल यादव के पुत्री के रूप में की गयी. शुक्रवार […]

विज्ञापन

पड़री में मिली अज्ञात शव की हुई पहचान बरियाही निवासी कमल यादव की अपनी बेटी होने का दावापोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा गया भागलपुर कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-पड़री मुख्यमार्ग के नहर के समीप गुरुवार को मिली अज्ञात लाश की पहचान बरियाही निवासी कमल यादव के पुत्री के रूप में की गयी. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिये शव को सदर अस्पताल लाया गया. जहां शव के सड़ जाने के कारण भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. मृतका की माता गिरिजा देवी व पिता ने बताया कि छह दिन पूर्व दिल्ली जाने के लिये अपनी पुत्री को पुरबैया में बिठा कर वापस घर गये थे. कुछ आस पास के युवक उसे तंग करते थे. पंचायत भी हुई थी. बनगांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को किसी के आगे नही आने पर चौकीदार फुलेश्वर शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. शुक्रवार को बरियाही वार्ड नंबर आठ के कमल यादव ने शव को अपनी पुत्री होने का दावा किया है. पुलिस ने परिजन के बयान पर हरेक पहलू पर अनुसंधान शुरू कर दिया है. मालूम हो कि गुरुवार को कुछ बच्चे मछली मारने के लिए उक्त नहर के बगल में जलकुंभी से भरे गड्ढे में उतरे. जलकुंभी को हटाने के बाद लाश नजर आने पर बच्चे आस-पड़ोस के लोगों को खबर दी. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी बनगांव थाना को दिया था. बनगांव थानाध्यक्ष कमलेश कुमार घटनास्थल पहुंच जलकुंभी से लाश को निकलवाया. शव को ईंट से बांध कर डुबाया गया था. मृतका उजला टी-शर्ट व घाघरा पहने हुई थी. फोटो-शव 16- सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के माता पिता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन