मेड इन मिथिला के प्रसारण से पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

Published at :04 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
मेड इन मिथिला के प्रसारण से पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा

मेड इन मिथिला के प्रसारण से पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा डीडी बिहार पर प्रसारित होगा कार्यक्रम, मिथिला के ऐतिहासिक स्थलों का होगा प्रदर्शनप्रतिनिधि, सहरसा नगर रेलवे उद्घोषणा, मोबाइल कॉलर ट्यून में मैथिली की उपस्थिति के बाद अब प्रसार भारती के चैनल डीडी बिहार पर लगातार मैथिली धारावाहिक का प्रसारण इस भाषा के लिए एक सुखद […]

विज्ञापन

मेड इन मिथिला के प्रसारण से पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा डीडी बिहार पर प्रसारित होगा कार्यक्रम, मिथिला के ऐतिहासिक स्थलों का होगा प्रदर्शनप्रतिनिधि, सहरसा नगर रेलवे उद्घोषणा, मोबाइल कॉलर ट्यून में मैथिली की उपस्थिति के बाद अब प्रसार भारती के चैनल डीडी बिहार पर लगातार मैथिली धारावाहिक का प्रसारण इस भाषा के लिए एक सुखद संकेत है. सप्ताह के प्रत्येक दिन भारत सरकार के इस सेटेलाइट चैनल पर विभिन्न मैथिली कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है. इसी कड़ी में जनवरी से मुंबई की कंपनी आनंद फिल्म्स प्रोडक्शन इस चैनल पर साप्ताहिक कार्यक्रम मेड इन मिथिला लेकर आ रही है. गीत और बातचीत के जरिये मिथिला के पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी इस टीवी शो का मुख्य उद्देश्य है. इसके प्रसारण से दुनिया के लोग मिथिला क्षेत्र के प्रति आकर्षित होंगे, जिससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है. मैथिली में प्रसारण को तैयार हो रहे इस धारावाहिक के मुख्य एंकर की भूमिका सहरसा के युवा संस्कृतिकर्मी किसलय कृष्ण निभा रहे हैं तो इनके साथ महिला एंकर का किरदार सीतामढ़ी निवासी अभिनेत्री जाह्नवी निभायेंगी. फिलहाल इस शो का फिल्मांकन नई दिल्ली के नीलम स्टूडियो में चल रहा है. आनंद फिल्म्स के लिए बॅालीवुड के सीरियल एडिटर नरेश मंडल, सहायक राहुल राय, प्रोडक्शन कन्ट्रोलर प्रभात राय, कैमरा मैन पवन मिश्र हैं.फोटो-मिथिला 9- सीरियल की शूटिंग के दौरान कलाकार किसलय व जाह्नवी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन