संभलकर, जिंदगी व उर्जा दोनों हैं अनमोल

Published at :04 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
संभलकर, जिंदगी व उर्जा दोनों हैं अनमोल

संभलकर, जिंदगी व उर्जा दोनों हैं अनमोल घरेलू सिलिंडरों का हो रहा व्यावसायिक उपयोगप्रभात खासपैसा बचाने के चक्कर में जिंदगी व कानून को दे रहे चुनौतीव्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा धड़ल्ले से प्रयोगचार पहिया वाहनों में भी एलपीजी का हो रहा उपयोगसहरसा नगरजिंदगी व ऊर्जा दोनों अनमोल हैं. इसे कायम रखना […]

विज्ञापन

संभलकर, जिंदगी व उर्जा दोनों हैं अनमोल घरेलू सिलिंडरों का हो रहा व्यावसायिक उपयोगप्रभात खासपैसा बचाने के चक्कर में जिंदगी व कानून को दे रहे चुनौतीव्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा धड़ल्ले से प्रयोगचार पहिया वाहनों में भी एलपीजी का हो रहा उपयोगसहरसा नगरजिंदगी व ऊर्जा दोनों अनमोल हैं. इसे कायम रखना हमारा दायित्व व अधिकार दोनों ही है. इसके बावजूद चंद कुपया बचाने के चक्कर में लोग कानून तोड़ने के साथ-साथ अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर घरेलू गैस सिलिंडर का धड़ल्ले से व्यावसायिक कार्यों में उपयोग होता है. शादी-विवाह समारोह में भी लोग घरेलू गैस की ही खपत कर रहे हैं, दूसरी तरफ शहर के होटलों में भी अनुदानित दर पर उपलब्ध ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है. ज्ञात हो कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग ही किल्ल्त की बड़ी वजह बन कर सामने आ रही है. गोरखधंधे में होटल है सबसे आगेभारत सरकार द्वारा सब्सिडी रेट पर उपलब्ध कराये जाने वाले घरेलू गैस का उपयोग शहर के होटलों में किया जाता है, जहां व्यावसायिक सिलिंडर उपयोग करने की अनुमति है. ज्ञात हो कि घर में उपयोग के लिए आपूर्ति किये जाने वाले लाल रंग की सिलिंडर की कीमत नीले रंग की व्यावसायिक सिलिंडर से अपेक्षाकृत काफी कम रहती है. सामान्य से थोड़े पैसे अधिक देकर उन्हें सब्सिडी वाले सिलिंडर मिल जाते हैं. लिहाजा होटल संचालक जम कर फायदा उठा रहे हैं. गाड़ियों में भी हो रहा उपयोगएलपीजी गैस के दुरुपयोग के मामले में वाहनों की तादाद भी काफी बढ़ गयी है. इन वाहनों में पेट्रोल व डीजल के वैकल्पिक रुप में गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है. ज्ञात हो कि 14 लीटर के वजन वाली सिलेंडर पर वाहन चालक लगभग तीन सौ किमी की दूरी आसानी से तय कर लेते हैं. दुर्घटना की संभावना से भरी होने के बाद भी लोग इस ईंधन पर यात्रा करने से बाज नहीं आते हैं. रीफिलिंग का होता है खेलगांव हो या शहर हर जगह पांच लीटर के छोटे गैस सिलेंडर में रीफिलिंग का धंधा खूब फल-फूल रहा है. बड़े से छोटे सिलिंडरों में गैस रिफील करते समय कई बार बड़ी घटना हो चुकी है. लेकिन न तो जनता और न ही व्यवसायी इस धंधे से तोबा करते हैं. जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय स्वयं पांच लीटर वजन वाले सिलेंडर बिक्री के लिए उतारती है. दुर्घटना की रहती है संभावनाहोटल या शादी समारोह के उपयोग में लाये जाने वाली भट्ठी (चुल्हा) की बनावट व्यवसायिक सिलेंडर के अनुरूप होती है. लेकिन उसका उपयोग घरेलू सिलेंडर में करने से सिलेंडर से पाइप में प्रवाहित गैस का दबाव ज्यादा रहता है. जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा वाहनों के इंजन व वायरिंग पूर्णरूपेण पेट्रो तकनीक पर आधारित रहती है. जिसे गैस किट के सहारे संचालित करने पर वाहन के बाह्य व आंतरिक दोनों वातावरण गर्म हो जाता है. जिससे चलती गाड़ी में कभी भी आग लग जाती है. … सब्सिडी वाले सिलिंडर का व्यावसायिक व वाहनों में उपयोग कानूनन जुर्म है. इसके दुरूपयोग की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.जहांगीर आलम, सदर एसडीओ, सहरसाफोटो- एलपीजी 3- होटल संचालक करते हैं घरेलू एलपीजी का उपयोगफोटो- एलपीजी 4- पांच लीटर वाला छोटा सिलिंडर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन