भीख नहीं अधिकार चाहिए

सहरसा सदर : विश्व नि:शक्त दिवस के मौके पर जिले के सैकड़ों नि:शक्त अपने अधिकार व हक की लड़ाई के लिए एकत्रित हो अपने अधिकार के लिए आवाज उठायी. स्थानीय कोसी क्षेत्रीय नि:शक्त विधवा वृद्ध कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों नि:शक्त जुलूस की शक्ल में रैली निकाल सड़कों पर मार्च करते अपने अधिकार संबंधी […]
सहरसा सदर : विश्व नि:शक्त दिवस के मौके पर जिले के सैकड़ों नि:शक्त अपने अधिकार व हक की लड़ाई के लिए एकत्रित हो अपने अधिकार के लिए आवाज उठायी. स्थानीय कोसी क्षेत्रीय नि:शक्त विधवा वृद्ध कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों नि:शक्त जुलूस की शक्ल में रैली निकाल सड़कों पर मार्च करते अपने अधिकार संबंधी नारे लगाये.
स्थानीय कार्यालय से नि:शक्तों का जत्था गंगजला चौक, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए समाहरणालय द्वार पहुंचा. गुरुवार को चेहल्लुम की छुट्टी रहने के कारण समाहरणालय बंद था व उन्हें सुनने के लिए वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे.
जिससे नि:शक्तों का गुस्सा डीएम सहित अधिकारियों पर भड़क उठा. नि:शक्तों का कहना था कि जिला प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को सुनने के लिए समाहरणालय में किसी भी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










