एक दशक से पुलिस का सरदर्द था काजल यादव

Published at :03 Dec 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
एक दशक से पुलिस का सरदर्द था काजल यादव

एक दशक से पुलिस का सरदर्द था काजल यादव सिमरी बख्तियारपुर. कोसी दियारा क्षेत्र फरकिया का आतंक व अपराधी काजल यादव को सोनपुर मेला में पांच अपराधियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा. काजल यादव राजनपुर पंचायत के धनौजा गांव का रहने वाला है. इसके पिता सत्तो यादव पूर्व में मुखिया थे. काजल एक दशक […]

विज्ञापन

एक दशक से पुलिस का सरदर्द था काजल यादव सिमरी बख्तियारपुर. कोसी दियारा क्षेत्र फरकिया का आतंक व अपराधी काजल यादव को सोनपुर मेला में पांच अपराधियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा. काजल यादव राजनपुर पंचायत के धनौजा गांव का रहने वाला है. इसके पिता सत्तो यादव पूर्व में मुखिया थे. काजल एक दशक से पुलिस का सरदर्द बना हुआ था. इसके विरुद्ध सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर व सलखुआ थाना में कई मामले दर्ज हैं. सलखुआ थाना में इस पर कांड संख्या-131/09 25.6.2009 में हसुलिया निवासी दोनों भाई ललन यादव, बिजल यादव व मजदूर हरेराम पासवान की हत्या, कांड संख्या-07/06 में पुलिस के साथ काउंटर, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-230/07 में हत्या का मामला दर्ज, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-104/05 आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन