बाइक लेकर भाग रहे दो युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

बाइक लेकर भाग रहे दो युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड की घटना सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की देर शाम डीबी रोड से सहरसा बस्ती निवासी मो सईद मुख्तार की […]
बाइक लेकर भाग रहे दो युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड की घटना सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की देर शाम डीबी रोड से सहरसा बस्ती निवासी मो सईद मुख्तार की बाइक नंबर बीआर-19-एफ-8406 लेकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीडि़त ने बताया कि डीबी रोड में सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर मसाला पिसाने गया. वहां से लौटकर पान खाने पान दुकान जा रहे थे. इसी क्रम में देखा कि मेरी बाइक पर बैठकर दो युवक चाभी से लॉक खोल रहा था. युवकों को अपना बाइक बता लॉक खोलने का कारण पूछा तो एक युवक मेरी बाइक व दूसरा लड़का अपनी बाइक लेकर भागने लगा. हल्ला करने पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसी दौरान शंकर चौक की ओर से मोबाइल पुलिस आ गयी तो दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम संजय कुमार व घर परमिनिया सोनवर्षा कचहरी एवं दूसरे युवक ने अपना नाम अमित कुमार अमन व घर भटौनी, सिमरी बख्तियारपुर बताया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.फोटो-बाइक 20- पुलिस की गिरफ्त में दो बाइक चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










