स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : डॉ जौहरी

Published at :03 Dec 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : डॉ जौहरी

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : डाॅ जौहरी कैप्शन- फुटबॉल मैच के दौरान किक मारते प्राचार्य फोटो- कैंपस 3कैप्शन- कॉलेज परिसर में पौध रोपण करते हुए प्राचार्य – टीपी कॉलेज के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का प्राचार्य डाॅ एचएलएस जौहरी ने किया उद्घाटन प्रतिनिधि , मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी […]

विज्ञापन

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का निवास : डाॅ जौहरी कैप्शन- फुटबॉल मैच के दौरान किक मारते प्राचार्य फोटो- कैंपस 3कैप्शन- कॉलेज परिसर में पौध रोपण करते हुए प्राचार्य – टीपी कॉलेज के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का प्राचार्य डाॅ एचएलएस जौहरी ने किया उद्घाटन प्रतिनिधि , मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा में एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डा एचएलएस जौहरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर प्राचार्य डा जौहरी ने एनसीसी कैडेटों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल छात्रों के बीच अनुशासन कायम करता है. जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए खिलाड़ियों को खेलते रहना चाहिए. प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है. टीपी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ मिल कर एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. खेल के दौरान बालक व बालिका वर्ग के खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्राचार्य सहित सभी शिक्षक व पदाधिकारी की प्रशंसा बटोरी. मौके पर प्राचार्य ने नियमित रूप से खेल खेलने के लिए एनसीसी कैडेटों को वाली वाल एवं फुटबॉल देने की घोषणा की. एनसीसी प्रभारी प्रो आरपी राजेश ने कहा कि टीपी कॉलेज के एनसीसी कैडेट हर विद्या में महारथ हासिल कर महाविद्यालय का नाम सूबे सहित देश भर में रोशन किया है. इस दौरान खेल कूद प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय के पीटीआइ डा रामकृष्ण यादव एवं नंदन कुमार भारती को अधिकृत किया गया. इससे पहले प्राचार्य ने टॉस उछाल कर फुटबॉल मैच शुरू कराया. बालक व बालिका वर्ग में काफी रोमांचक मुकाबला देखा गया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में एनसीसी प्रभारी प्रो आरपी राजेश के अलावा कॉलेज के शिक्षक व कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर डा कपिलदेव प्रसाद, डा गजेंद्र कुमार, अर्जुन साह, कामेश्वर यादव, विवेकानंद, मनीष नारायण ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. इससे पहले टीपी कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस के मौके पर प्राचार्य ने पौधारोपण किया. —- इनसेट —–निशा प्रथम तो सुशीला रही द्वितीय स्थान पर मधेपुरा. खेल प्रतियोगिता के दौरान आयोजित सौ मीटर दौर में निशा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं सुशीला कुमारी द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रही. वहीं चार सौ मीटर दौर में प्रथम स्थान पर अमलेश कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं लोकेश कुमार तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया. 800 मीटर दौर में अखिलेश कुमार प्रथम, शंकर कुमार द्वितीय एवं बबलू कुमार ने तृतीय स्थान पर रहने में सफलता हासिल की. फुटबॉल मैच में सुभाष कुमार के कप्तानी में ग्रुप बी टीम ने ग्रुप ए टीम को एक गोल से पराजित किया. वहीं वाली वाल के बालिका वर्ग में सुशीला कुमार के नेतृत्व में उतरी ग्रुप ए की टीम ने ग्रुप बी की टीम को हराया. वहीं बालक वर्ग में विकास कुमार की कप्तानी में ग्रुप ए ने ग्रुप बी टीम को पराजित किया. मौके पर एनसीसी प्रभारी प्रो आर पी राजेश ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पांच दिसंबर को कॉलेज परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन