भागलपुर को हरा कर सहरसा पहुंचा फाइनल में

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर को हरा कर सहरसा पहुंचा फाइनल में

भागलपुर को हरा कर सहरसा पहुंचा फाइनल में सहरसा सिटी. एसएनएस कॉलेज मैदान पर टाउन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जयनारायण सिंह स्मृति क्रिकेट टुर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मेजबान सहरसा ने भागलपुर को दो विकेट से हराकर फाइनल में अपना जगह बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर […]

विज्ञापन

भागलपुर को हरा कर सहरसा पहुंचा फाइनल में सहरसा सिटी. एसएनएस कॉलेज मैदान पर टाउन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जयनारायण सिंह स्मृति क्रिकेट टुर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मेजबान सहरसा ने भागलपुर को दो विकेट से हराकर फाइनल में अपना जगह बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर बिहारी के 57 रनों के सहयोग से 139 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने सानु के 56, रूपेश के 31 रनों के सहयोग से 19 वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सानु क ो उसके बेहतरीन प्रदर्शन दो विकेट व 56 रनों के लिये मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से डॉ वरूण कुमार ने नवाजा. मैच में निर्णायक की भूमिका कौसर आलम, सुनील कुमार, उद्द्योषक की भूमिका दिनेश सिंह पिंटु, स्कोरर की भूमिका अमन व आदर्श ने निभाया. कमिटी के नसीम आलम ने बताया कि दुसरा सेमीफाईनल शनिवार को दरभंगा व पुर्णिया के बीच खेला जाएगा. मौके पर नंदन कुमार, पवन यादव, मुन्ना यादव, उमर हयात, पंकज, संजीत, सनोज यादव, मसुद आलम, शंभू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन