50 हजार का इनामी अपराधी काजल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
50 हजार का इनामी अपराधी काजल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे

50 हजार का इनामी अपराधी काजल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे सोनपुर मेला में एसटीएफ ने की कार्रवाई, एसपी ने की पुष्टि प्रतिनिधि, सहरसा सिटी जिले के महिषी थाना क्षेत्र के धनौजा धर्मपुर निवासी अपराधी काजल यादव सोनपुर मेला में घोड़ा खरीदने के दौरान एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सहरसा […]

विज्ञापन

50 हजार का इनामी अपराधी काजल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे सोनपुर मेला में एसटीएफ ने की कार्रवाई, एसपी ने की पुष्टि प्रतिनिधि, सहरसा सिटी जिले के महिषी थाना क्षेत्र के धनौजा धर्मपुर निवासी अपराधी काजल यादव सोनपुर मेला में घोड़ा खरीदने के दौरान एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सहरसा सहित कई जिलों की पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वर्ष 2001 से अपराध की दुनिया में काजल यादव ने कदम रखा था. इस पर तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. 15 केस में फरार चल रहा है. सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने बताया कि महिषी थाना क्षेत्र के अपराधी काजल यादव पर जिले के विभिन्न थाना में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट व मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. महिषी थाना में वर्ष 2001 में कांड संख्या-68, 78, वर्ष 2004 में कांड संख्या-81, वर्ष 2005 में कांड संख्या-81, वर्ष 2006 में कांड संख्या-80, 124, वर्ष 2008 में कांड संख्या-71, वर्ष 2011 में कांड संख्या-80, कांड संख्या-421, सिमरी बख्तियारपुर थाना में वर्ष 2006 में कांड संख्या-86, 189, वर्ष 2007 में कांड संख्या-230 सहित अन्य थाना में भी कई मामले दर्ज हैं. इसके अलावा दरभंगा, खगड़िया सहित अन्य जिलों में भी दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी को लाने के लिए टीम भेजी गयी है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जमानत पर बाहर आने के बाद वर्ष 2004 से फरार चल रहा था. —एक दशक से पुलिस का सरदर्द था काजल यादव सिमरी बख्तियारपुर. कोसी दियारा क्षेत्र फरकिया का आतंक व अपराधी काजल यादव को सोनपुर मेला में पांच अपराधियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा. काजल यादव राजनपुर पंचायत के धनौजा गांव का रहने वाला है. इसके पिता सत्तो यादव पूर्व में मुखिया थे. काजल एक दशक से पुलिस का सरदर्द बना हुआ था. इसके विरुद्ध सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर व सलखुआ थाना में कई मामले दर्ज हैं. सलखुआ थाना में इस पर कांड संख्या-131/09 25.6.2009 में हसुलिया निवासी दोनों भाई ललन यादव, बिजल यादव व मजदूर हरेराम पासवान की हत्या, कांड संख्या-07/06 में पुलिस के साथ काउंटर, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-230/07 में हत्या का मामला दर्ज, सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या-104/05 आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन