शक्षिक दंपति के घर लाखों की चोरी

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिक दंपति के घर लाखों की चोरी

शिक्षक दंपति के घर लाखों की चोरी चोरों ने जेवरात सहित नकदी ले गये अपने साथ सदर थाना क्षेत्र के गंगजला की घटना प्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना पुलिस को चुनौती देते चोरों ने गंगजला निवासी शिक्षक राहुल सिंह के घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित की […]

विज्ञापन

शिक्षक दंपति के घर लाखों की चोरी चोरों ने जेवरात सहित नकदी ले गये अपने साथ सदर थाना क्षेत्र के गंगजला की घटना प्रतिनिधि, सहरसा सिटी सदर थाना पुलिस को चुनौती देते चोरों ने गंगजला निवासी शिक्षक राहुल सिंह के घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वह सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कठडुमर में व पत्नी आभा सिंह प्राथमिक विद्यालय गोरनाहा में शिक्षक के पद पर पदस्थापित है. पत्नी कठडुमर में ही रहती है और वह सहरसा से ही विद्यालय आते-जाते है. बुधवार की शाम वह एक संबंधी के बरात में शामिल होने मुजफ्फरपुर गया था. गुरुवार की सुबह लोगों ने घटना की सूचना दी. आने के बाद घर के अंदर सामान बिखरा था. चोरों ने घर में रखे 150 ग्राम सोना के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के जेवरात, एक लाख नकद, एलइडी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है. चोरी की घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में दहशत है. लोगों ने पुलिस से अविलंब घटना का खुलासा कर चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले की जांच की जा रही है. गृहस्वामी द्वारा लाखों के चोरी का बात बताया गया है. पोलस्त कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी, सहरसाफोटो- चोरी 16- चोरी के बाद टीम के साथ घर का मुआयना करते थानाध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन