शक्षिा व राजनीति के बेताज बादशाह थे डॉ राजेंद्र प्रसाद

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिा व राजनीति के बेताज बादशाह थे डॉ राजेंद्र प्रसाद

शिक्षा व राजनीति के बेताज बादशाह थे डॉ राजेंद्र प्रसाद जीपीएस में समारोह पूर्वक मनायी गयी देशरत्न की जयंतीसहरसा मुख्यालयकोसी चौक स्थित ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल (जीपीएस) में गुरुवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131वीं जयंती सम्मान व श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी. प्राचार्य, शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित सभी बच्चों ने डॉ […]

विज्ञापन

शिक्षा व राजनीति के बेताज बादशाह थे डॉ राजेंद्र प्रसाद जीपीएस में समारोह पूर्वक मनायी गयी देशरत्न की जयंतीसहरसा मुख्यालयकोसी चौक स्थित ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल (जीपीएस) में गुरुवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 131वीं जयंती सम्मान व श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी. प्राचार्य, शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित सभी बच्चों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें आत्मसात करने की प्रतिज्ञा ली. प्राचार्य बीके साहा ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि राजेंद्र प्रसाद शिक्षा व राजनीति के बेताज बादशाह थे. अतिविशिष्टताओं के कारण ही वे अंतरिम सरकार में मंत्री व गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनाये गए थे. अपनी विशिष्ट व अद्भुत प्रतिभा के कारण ही ये प्रारंभ से अंत तक अपने सभी शिक्षकों के प्रिय बने रहे. अव्वल आने का रिकार्ड है कायमउन्होंने कहा कि पहली कक्षा से लेकर एमए, एलएलबी तक अव्वल आने का उनका रिकार्ड अब तक कायम है. उनमें देशभक्ति का जज्बा भी अद्वितीय था. देश के प्रत्येक बच्चों को उनके शैक्षणिक व आनुशासनिक जीवन को आत्मसात करना चाहिए. इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच प्रथम राष्ट्रपति की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई. केशव, नवीन, बाबुल राज, रिशु, श्याम, ज्योति, आकृति, दीप प्रिया, काजल, शानू सहित अन्य बच्चों ने प्रभावी भाषण दे भरपुर तालियां बटोरी. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षक जानकी नाथ, पीएन झा, सिकंदर कुमार, अशोक कुमार, सब्बीर, रेणु कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, अनिल कुमार, विवेक कुमार, सन्नी कुमार, सुशांत कुमार, सुजीत कुमार व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.फोटो- जयंती 3- डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्राचार्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन