कचहरी चौक मंदिर के गेट की हैंडिल काट चोरी

सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का हैंडिल काट मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. दानपेटी व अन्य सामान चुरा लिये. बुधवार की अहले सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. […]
सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का हैंडिल काट मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. दानपेटी व अन्य सामान चुरा लिये. बुधवार की अहले सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
मंदिर के पुजारी इंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि अन्य दिनों की तरह नौ बजे रात में मंदिर बंद कर घर गया. बुधवार की सुबह लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी. मंदिर आने पर देखा तो पता चला कि चोरों ने मंदिर का दानपेटी, माइक, पीतल के बरतन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. हैंडिल का आधा भाग व ताला मंदिर के बगल में फेंका मिला.
लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी व हाईमास्ट लैंप के बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दिया. लोगों ने एसपी से पुलिस गश्ती को तेज करने व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.
कांग्रेस नेता हीरा प्रभाकर, नितेश कुमार, सिंधु कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि चोरों का दु:साहस ऐसा बढ़ गया है कि अब भगवान व मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं. प्रशासन चोर को चिह्नित कर सख्त से सख्त कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










