शंकरपुर के जिरवा-मधैली में चेचक से 100 लोग पीड़ित

शंकरपुर: प्रखंड के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर नौ दल्लीगाछी टोली में दो माह पूर्व से चेचक का कहर जारी है. इस गांव में 60 परिवार रहते है. चेचक से 100 से ज्यादा लोग प्रभावितह हैं. 50 परिवार वाले इस टोले में चेचक होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर भी आये थे, लेकिन […]
शंकरपुर: प्रखंड के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर नौ दल्लीगाछी टोली में दो माह पूर्व से चेचक का कहर जारी है. इस गांव में 60 परिवार रहते है. चेचक से 100 से ज्यादा लोग प्रभावितह हैं. 50 परिवार वाले इस टोले में चेचक होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर भी आये थे, लेकिन सिर्फ पीड़ित व्यक्ति की सूची बना कर चले गये. इस बाबत पीड़ित परिवार के कई महिला का मानना है कि यह दैवीय प्रकोप है.
इसमें दवा खाना धर्म के विरुद्ध है. चेचक से पीड़ित मुनकी देवी, पिंकी देवी, इना कुमारी, त्रिफुल देवी, फुल कुमारी, मैनी देवी, कलावती कुमार, दुर्गेश कुमार, बिजेन शर्मा, इंदल शर्मा, सचेन कुमार, अजरुन शर्मा, विक्र म शर्मा, नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कर्ण कुमार, रिंकू कुमार, मनीष कुमार, सनीश कुमार, उमेश शर्मा, सुमन कुमार इंदल, प्रीति कुमारी, बोकू शर्मा ने बताया कि चेचक होने पर खाना-पीने में नौ दिनों तक परेशानी होती है.
मालूम हो कि इस टोले में आंगन बाड़ी केंद्र पूर्व से संचालित है. यहां पर नियमित मासिक टीकाकरण भी होता है. इधर कुछ बुजुर्गो का कहना है कि इसमें सरकारी दवा का सेवन उचित नहीं है. समाज सेवी सीताराम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य अरुण शर्मा, छेदी शर्मा ने कहा कि चेचक फैलने से गांव में भय व्याप्त है. आज के इस विकसित जमाने में अंध विश्वास के कारण दो माह से चेचक का प्रकोप ङोल रहे है, जो वर्तमान समय में भी जारी है. होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर संतोष ने कहा कि चेचक संक्रामक रोग है. रोकथाम के लिए टीके व समुचित दवा भी उपलब्ध है, लेकिन लोग अंध विश्वास के कारण दवा खाने से परहेज करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










