अब इपिक से जुड़ेगा आधार नंबर : डीएम

Published at :13 Mar 2015 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
अब इपिक से जुड़ेगा आधार नंबर : डीएम

सहरसा सदर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ किये गये राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन व प्रमाणीकरण के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को आयुक्त के निर्देश पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम शशिभूषण कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव […]

विज्ञापन

सहरसा सदर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ किये गये राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन व प्रमाणीकरण के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को आयुक्त के निर्देश पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम शशिभूषण कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2015 के आधार पर तैयार निर्वाचक सूची की सभी त्रुटियों को दूर करने को कहा गया है.

त्रुटिरहित शत प्रतिशत मतदाता सूची को लेकर जिला निर्वाचन द्वारा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक जागरूकता समूह का गठन करने, इसके व्यापक प्रचार -प्रसार शुरू कर मतदाता सूची से संबंधित सभी त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष जोर दिया जायेगा.

एक से अधिक जगह के मतदाता होने व फर्जी मतदाता की समस्या से निजात के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अब सभी मतदाताओं के इपिक कार्ड के साथ आधार नंबर भी जोड़ा जायेगा. डीएम ने कहा कि इपिक को आधार कार्ड से जोड़े जाने को लेकर सभी मतदाताओं का शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाये जाने की योजना पर कार्य शुरू किया गया है. मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के इपिक कार्ड के साथ आधार कार्ड का नंबर भी जोड़ा जायेगा. बैठक में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विंदुसार मंडल, डीसीएलआर राजीव कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में देवेंद्र कुमार सिंह ललन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन