बूथ स्तरीय सम्मेलन में जायेंगे पांच हजार कार्यकर्ता

Published at :11 Mar 2015 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ स्तरीय सम्मेलन में जायेंगे पांच हजार कार्यकर्ता

सहरसा सिटी: भाजपा जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंच मोरचा के जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा कर 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया. श्री रंजन ने बताया कि जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वही […]

विज्ञापन
सहरसा सिटी: भाजपा जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंच मोरचा के जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा कर 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया. श्री रंजन ने बताया कि जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

वही 14 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में जिला से पांच हजार कार्यकर्ताओं के जाने की बात भी कही गयी.

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर एक से छह अप्रैल तक प्रत्येक बूथ संयोजक के घर पर झंडोत्ताेलन व प्रत्येक बूथ पर एक सौ लोगों को सदस्य बनाया जायेगा. बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया. इसके लिए नवीन पांडे को सहरसा, दिवाकर सिंह को सिमरी बख्तियारपुर, मदन चौधरी को सोनवर्षा, संजीव कुमार को महिषी विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में विनय झा, श्रीकृष्ण झा, अरविंद सिंह, मनोज यादव, शिव भूषण सिंह, दिनेश यादव, भाई भीएस, नमिता पाठक, महताब आरिफ, जीशू सिंह, हीरेंद्र मिश्र, ब्रजमोहन पासवान, मिहिर झा, मोहन झा, युगल किशोर भीमसेरिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन