15 सौ सदस्यों को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता

Published at :24 Feb 2015 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
15 सौ सदस्यों को दिलायी गयी भाजपा की सदस्यता

सहरसा सदर: आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सत्ता पर काबिज होने के लिए विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिले के भाजपा नेता व विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर व वार्ड स्तर पर स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. […]

विज्ञापन
सहरसा सदर: आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सत्ता पर काबिज होने के लिए विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिले के भाजपा नेता व विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर व वार्ड स्तर पर स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. पार्टी ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज कर दिया है.

सोमवार को पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह की अध्यक्षता में स्थानीय शंकर चौक पर स्टॉल लगाकर 15 सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला कर पार्टी से जोड़ा गया. इस दौरान एक नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गयी. जिसमें पार्टी के सिद्धांत व केंद्र में नरेंद्र मोदी के सबके विकास के साथ भारत का विकास करने की बात कही गयी.

यहां के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में बिहार के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया. नाटक के माध्यम से लोगों को पार्टी के सिद्धांत से रूबरू कराते पार्टी से जोड़ने पर जोड़ दिया गया. इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो रामनरेश सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान में शिरकत कर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम किया. सदस्यता अभियान को सफल बनाने में युवा मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लुकमान अली, अरुण निराला, पंकज कुमार, युगल भीमसेरिया, उत्तम केसरी, राजीव भगत, कुश मोदी, शक्ति गुप्ता, रफत परवेज, रामनाथ साह सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने नुक्कड़ सभा को संबोधित कर पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन