ग्राहकों को मिलेगा एटीएम कार्ड

Published at :18 Feb 2015 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों को मिलेगा एटीएम कार्ड

सहरसा सिटी: डाकघर के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है, बैंकों की तरह मुख्य डाकघर भी कोर बैंकिंग से जुड़ गया है. डाक विभाग भी अपने ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जोड़कर एटीएम कार्ड व अन्य सुविधाएं प्रदान करेगी. कोर बैंकिंग से मुख्य डाकघर के जुड़ने के बाद बैंकों की तरह डाक विभाग से जुड़ […]

विज्ञापन
सहरसा सिटी: डाकघर के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है, बैंकों की तरह मुख्य डाकघर भी कोर बैंकिंग से जुड़ गया है. डाक विभाग भी अपने ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जोड़कर एटीएम कार्ड व अन्य सुविधाएं प्रदान करेगी. कोर बैंकिंग से मुख्य डाकघर के जुड़ने के बाद बैंकों की तरह डाक विभाग से जुड़ निवेशक व खाताधारी देश भर में कहीं से भी रुपये की निकासी कर सकेंगे. थाना चौक स्थित मुख्य डाकघर के मुख्य द्वार के समीप एटीएम सेंटर खुलेगा. इसके लिए भवन निर्माणाधीन है. निर्माण कार्य पूरा होते ही एटीएम लगाकर ग्राहकों के लिए खोल दिया जायेगा.
एटीएम लगाने की तैयारी शुरू: मुख्य डाकघर से जुड़े लगभग एक लाख 37 हजार ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा प्रदान की गयी है. ग्राहकों के खाता सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं हुए, बल्कि एटीएम लगाने की तैयारी भी चल रही है, जिससे ग्राहक कहीं भी कभी भी पैसे की निकासी कर सकेंगे. इसके अलावा खाताधारक अपने खाते की राशि के बारे में जानकारी एटीएम कार्ड से भी हासिल कर सकेंगे. एटीएम लगाने के लिए मुख्य डाकघर परिसर में तैयारी जोरों से चल रहा है. जानकारी के अनुसार मुख्य डाकघर से एक लाख 37 हजार ग्राहक जुड़े है, जो बचत खाता, सावधि जमा, आवर्ती जमा, पीपीएफ खाता समेत एनएससी व अन्य योजनाओं के तहत डाकघरों में पैसे जमा कर रहे है. डाक अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही खाताधारकों को एटीएम कार्ड प्रदान किया जायेगा.
सात अन्य डाकघर भी होगा सीबीएस
मुख्य डाकघर के बाद जल्द ही सुपौल व मधेपुरा मुख्य डाकघर सहित महिषी, सिमरी बख्तियारपुर, सिहेंश्वर, बिहारीगंज व वीरपुर उप डाकघर भी सीबीएस से लैस होगा. डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इन उप डाकघरों को भी कोर बैंकिंग से जोड़ने का प्रस्ताव है. उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर में ग्राहकों की सुविधा के लिए मानक के हिसाब से पांच काउंटर, एमपीसीएम व रजिस्ट्री के लिए दो काउंटर, टिकट बिक्री व पोस्टल ऑर्डर के लिए एक-एक काउंटर बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन