भाजपा ने बनाया भय का माहौल
Updated at : 14 Nov 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जन सरोकार के मुद्दों की अनदेखी, बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर महागठबंधन व वामदल के नेताओं ने बुधवार को समाहरणालय पर संयुक्त प्रदर्शन किया. महागठबंधन के सभी घटक दलों सहित वामदलों ने शंकर चौक से आक्रोश मार्च निकाला, जो समाहरणालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. इस […]
विज्ञापन
सहरसा : भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जन सरोकार के मुद्दों की अनदेखी, बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर महागठबंधन व वामदल के नेताओं ने बुधवार को समाहरणालय पर संयुक्त प्रदर्शन किया. महागठबंधन के सभी घटक दलों सहित वामदलों ने शंकर चौक से आक्रोश मार्च निकाला, जो समाहरणालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में दोबारा सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार लगातार जन सरोकारों पर हमले कर रही है. देश अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है. भय व दहशत है. विपक्ष को डरा धमका कर चुप रहने के लिए बाध्य किया जाता है. संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं. सवाल पूछने वालों को देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है.
रिजर्व बैंक, सीबीआई, चुनाव आयोग से लेकर न्यायपालिका तक सरकार ने अंकुश लगा रखा है. आर्थिक मोर्चे पर सरकार पूरी तरह नाकाम है. सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों को सौंपा जा रहा है. केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचाया है एवं सामाजिक न्याय की धारा पर भी लगातार चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. बिहार में नीतीश सरकार के विकास की तस्वीर लोगों ने पानी व बाढ़ में देख लिया है.
सृजन घोटाला, शेल्टर होम दुष्कर्म, मोबाइल घोटाला से लेकर कई अन्य घोटाले नीतीश कुमार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. शिक्षकों को अधिकारों से वंचित रखा गया है. स्वास्थ्य सेवा बदहाल है. युवा बेरोजगार हैं. किसानों को पैदावार के दाम नहीं मिल रहे हैं. पलायन बढ़ा है. राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है.
शिष्टमंडल में रालोसपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन कुमार बागची, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, सीपीआई राज्य सचिव मंडल सदस्य ओम प्रकाश नारायण, सीपीआइएम जिला मंत्री रणधीर कुमार, राजद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, समाजवादी जनता दल जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, वीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, हम जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषि देव, रालोसपा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह जीशू शामिल थे. मौके पर शशांक सुमन विक्की, गणेश प्रसाद सुमन, नाथेश्वर लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन, युवा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रवीण आनंद, उदयचंद्र साह, प्रेम लाल सादा, नूर आलम राइन, शाहनवाज आलम, विजेंदर यादव, अरूण कुमार यादव, रवींद्र खिरहर, गौरव सिंह, कुंदन सिंह, धानुक दिलीप कुमार दीपक, जनार्दन यादव, विजय दास, शंकर पासवान, पप्पू सिन्हा, चंदन कुशवाहा, श्रीकांत झा, पिंकू यादव, मो आरिफ, इंद्रजीत कुशवाहा, दिलखुश कुमार, शंकर मंडल, पवन झा, विनोद साह, गणेश ठाकुर, कृष्णदेव मेहता, गुड्डू सिन्हा, हरिराम शर्मा, चंद्रमोहन सिन्हा सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




