कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात 24 घंटे खुला रहेगा दरबार : मंत्री रत्नेश सादा

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात 24 घंटे खुला रहेगा दरबार : मंत्री रत्नेश सादा

कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात 24 घंटे खुला रहेगा दरबार : मंत्री रत्नेश सादा

विज्ञापन

आपदा मंत्री के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत हरसा. सोनवर्षा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक रत्नेश सादा के बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बनने के बाद पहली बार सहरसा आगमन पर सोमवार को जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में पार्टी व एनडीए गठबंधन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्री का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने मंत्री रत्नेश सादा को मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. वहीं मंच पर मौजूद सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान मंत्री रत्नेश सादा एवं जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने नवमनोनीत सभी प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया. समारोह की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने की, जबकि संचालन गणेश कुमार गौरव पान ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का सम्मान है. उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बढ़ावा देने के लिए नए लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. मंत्री ने कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए उनका दरबार दिन-रात 24 घंटे खुला रहेगा और जरूरत पड़ने पर वे हरसंभव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध समान रूप से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मद्य निषेध मंत्री रहते हुए लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया था. अब आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में वे किसी भी आपदा की स्थिति में सहायता के लिए तत्पर हैं. विशेष रूप से कोसी क्षेत्र की आपदाओं को लेकर विभाग पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है. जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है. वहीं पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की नयी गाथा लिखी गयी है और वर्तमान सरकार भी विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है. कार्यक्रम के अंत में मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रो डॉ अरुण खां, आनंदी प्रसाद मेहता, सोनवर्षा राज नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार, सुनील कुमार सिंह, डॉ लुतफुल्लाह, अंजनी कुमार सिंह, यशवंत सिंह, भैरव झा, राजकुमार शाह, राजेश कुमार सिंह, जय सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, भीम नारायण महतो, जीवन कुमार वर्मा, हेमराज कुमार मुन्ना, विजेंद्र यादव, अरुण सिंह, विजय कुमार सिंह, घनश्याम महतो, मनोज कुमार, श्रीकांत झा, ज्ञानेंद्र कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार, अरुणेश कुमार सिंह, राजीव कुमार, रोशन कुमार, स्मिता सिन्हा, अनुजा मिश्रा, सीमा गुप्ता, कैलाश कुमार साह, पप्पू झा, बौआ झा, अवधेश यादव, गजेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार यादव, शमशाद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन