सहरसा में आज सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर तैनात, जानें ड्यूटी शेड्यूल

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

Saharsa Model Sadar Hospital OPD : सहरसा मॉडल सदर अस्पताल की OPD में आज सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर तैनात हैं. मरीजों के लिए इमरजेंसी से लेकर गायनी तक पूरी व्यवस्था की गई है. जानें पूरा ड्यूटी शेड्यूल और OPD टाइमिंग.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

Saharsa Model Sadar Hospital OPD : मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में मंगलवार को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और प्रसव गृह तक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं. अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि आने वाले हर मरीज को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.

महिला मरीजों के लिए गायनी विभाग में विशेष व्यवस्था

अस्पताल के गायनी विभाग में महिला मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए महिला डॉक्टर की विशेष तैनाती की गई है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं परामर्श और इलाज के लिए पहुंचती हैं. डॉक्टरों की उपलब्धता से महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे सक्रिय, डॉक्टरों की शिफ्ट में ड्यूटी

आपातकालीन कक्ष में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मसरूर आलम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ रोहित कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ वरुण कुमार झा तैनात रहेंगे.

इसके अलावा सर्जन ऑन कॉल में डॉ नीरज कुमार नीरव और फिजिशियन ऑन कॉल तथा आईसीयू में डॉ जयंत आशीष की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

प्रसव गृह में भी लगातार डॉक्टरों की निगरानी

आपातकालीन प्रसव गृह में भी तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है. सुबह से लेकर रात तक डॉ नेहा, डॉ कुमारी पल्लवी और डॉ प्रभा वर्मा मरीजों की देखभाल करेंगी, जिससे प्रसूता महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सके.

ओपीडी में सभी प्रमुख विभागों की सेवाएं उपलब्ध

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ अनिल कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, स्त्री विभाग में डॉ विभा कुमारी, शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार, अस्थि विभाग में डॉ चंदन पासवान, शल्य विभाग में डॉ अभिनव कुमार सिंह, दंत विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार और एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम मरीजों को परामर्श देंगे.

ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं पंजीयन की सुविधा सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिसका शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित है.

मरीजों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हर वर्ग के मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है. इसी वजह से रोजाना ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं और सभी को समय पर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: 5 जून से विक्रमशिला पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, BRO ने तैयार किया पहला बेली ब्रिज, जानें प्रशासन का पूरा प्लान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन