कोसी का जलस्तर बढ़ने से चचरी पुल डूबा

Published by : Shruti Kumari Updated At : 26 May 2026 10:02 AM

विज्ञापन

पानी के बीच चचरी पूल से आवाजाही करते राहगीर

Saharsa news: स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. पुल के ऊपर तेज बहाव होने के कारण अब यहां से गुजरना काफी खतरनाक हो गया है. इसके बावजूद कुछ लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पार जा रहे हैं.

विज्ञापन

चानन घाट पर आवाजाही ठप, नाव के सहारे आने-जाने को मजबूर लोग

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से आयुष की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर चानन पंचायत के शीशवा पहलमान घाट पर बना चचरी पुल कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से डूब गया है. पुल पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. इसके चलते दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. पुल के ऊपर तेज बहाव होने के कारण अब यहां से गुजरना काफी खतरनाक हो गया है. इसके बावजूद कुछ लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पार जा रहे हैं.

पुल डूबने के बाद अब लोग नाव के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नाव का इंतजार करने और नदी पार करने में काफी समय लग रहा है. इससे बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और जरूरी काम समय पर पूरा करने में भारी परेशानी हो रही है.

स्थानीय निवासी राजा दुहाब, सुजीत यादव, पांडव यादव, घनश्याम महतो, सुरेंद्र महतो, अखिलेश कुमार और रमोली महतो ने बताया कि यह चचरी पुल क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग था. पुल बंद होने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित घाट पर सरकारी नाव की पर्याप्त व्यवस्था करने और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन