बिना हेलमेट बाइक चला रहे जमादार से वसूला गया जुर्माना
Updated at : 10 Sep 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने में एक पुलिसकर्मी पर अधिकारियों ने कार्रवाई की़ सदर थाना गेट पर सोमवार को सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सदर थाने में पदस्थापित जमादार अशरफी पंडित बिना हेलमेट के मोटरसाइिकल पर नजर आये़ इस पर एसडीपीओ […]
विज्ञापन
सहरसा : सहरसा में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने में एक पुलिसकर्मी पर अधिकारियों ने कार्रवाई की़ सदर थाना गेट पर सोमवार को सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सदर थाने में पदस्थापित जमादार अशरफी पंडित बिना हेलमेट के मोटरसाइिकल पर नजर आये़ इस पर एसडीपीओ ने उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक हजार रुपये का चालान थमा दिया.
जमादार चालान का भुगतान कर आगे से बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने का आश्वासन देकर विदा हुए. एसडीपीओ ने कहा कि जांच अभियान के दौरान किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा़ चाहे वह सरकारी कर्मी हो या पुलिस वाला़ इसके अलावे भी कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया. वहीं, चारपहिया वाहनों को रोक कर उसके चालक को सीट बेल्ट का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




