सहरसा में एलपीजी आपूर्ति में सुधार, 8015 गैस सिलेंडर उपलब्ध

प्रतीकात्मक तस्वीर
Saharsa news: जारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार 24 मई को भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 5118 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
Saharsa news: सहरसा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए लगातार वितरण कार्य किया जा रहा है.
जारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार 24 मई को भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 5118 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया.
भारत गैस एजेंसियों द्वारा 1030 सिलेंडर वितरित किए गए. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 1746 भरे सिलेंडर उपलब्ध हैं. भारत गैस में बैकलॉग 4.2 दिन और औसत बिक्री 1276 बताई गई है.
वहीं एचपी गैस एजेंसियों द्वारा 2202 सिलेंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 3159 भरे सिलेंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस में बैकलॉग 3.75 दिन और औसत बिक्री 1543 दर्ज की गई है.
इसी तरह इंडेन गैस एजेंसियों द्वारा 1886 सिलेंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 3110 भरे सिलेंडर उपलब्ध हैं. इंडेन गैस में बैकलॉग 3.59 दिन और औसत बिक्री 2264 रही.
जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को लंबित वितरण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










