प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, विक्रेताओं में मचा हड़कंप

जब्त प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को नष्ट करती प्रशासन की टीम
Saharsa news: जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार अपनी टीम और पतरघट पुलिस के साथ विशनपुर ग्रामीण हाट पहुंचे, जहां कई मछली विक्रेताओं के पास से थाई मांगुर मछली बरामद हुई. जब्त मछलियों को विशनपुर हाट के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नमक डालने के बाद मिट्टी में दबाकर नष्ट किया गया.
राजेश कुमार सिंह, पतरघट (सहरसा) से रिपोर्ट:
Saharsa news: सहरसा जिले के पतरघट क्षेत्र में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री के खिलाफ रविवार शाम जिला मत्स्य विभाग ने पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया. इस दौरान विशनपुर ग्रामीण हाट समेत कई जगहों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मछली जब्त की गई.
जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार अपनी टीम और पतरघट पुलिस के साथ विशनपुर ग्रामीण हाट पहुंचे, जहां कई मछली विक्रेताओं के पास से थाई मांगुर मछली बरामद हुई. जब्त मछलियों को विशनपुर हाट के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नमक डालने के बाद मिट्टी में दबाकर नष्ट किया गया.
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि थाई मांगुर मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अभियान के दौरान मत्स्य विभाग की टीम ने विशनपुर, जम्हरा सहित कई हाट-बाजारों में छापेमारी की. कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित मछली बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया.
बताया गया कि प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अशर्फी मुखिया ने 21 मई को जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रतिबंधित मछली की बिक्री रोकने की मांग की थी. आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पतरघट, जम्हरा, विशनपुर, चिनाही, किशनपुर और पस्तपार बाजार समेत कई जगहों पर धड़ल्ले से थाई मांगुर मछली बेची जा रही है.
उन्होंने यह भी कहा था कि इस मछली के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी भेजी गई थी.
इस कार्रवाई के बाद लोगों में प्रतिबंधित मछली की बिक्री पर रोक लगने की उम्मीद बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










