पटना-गया पैसेंजर में मंगलसूत्र का लॉकेट कटने के आरोप से हड़कंप, तारेगना स्टेशन पर यात्री से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

यात्री से पूछताछ करते पीड़ित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में एक महिला ने मंगलसूत्र का लॉकेट कटने का आरोप लगाया। शोर मचाने पर यात्रियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा, जिसे तारेगना स्टेशन पर उतारा गया।

विज्ञापन

Patna News : पटना-गया रेलखंड पर शनिवार दोपहर गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के मंगलसूत्र का लॉकेट कटने के आरोप से अफरा-तफरी मच गई. महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया. तारेगना स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसे नीचे उतारकर पूछताछ की गई.

विज्ञापन

जहानाबाद के पास हुई घटना

जानकारी के अनुसार घटना जहानाबाद स्टेशन के पास हुई. महिला ने आरोप लगाया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान उसके मंगलसूत्र का लॉकेट काट लिया गया है. उसने एक अधेड़ सहयात्री पर संदेह जताया, जिसके बाद डिब्बे में हंगामा शुरू हो गया और यात्रियों ने उसे पकड़ लिया.

आरोपी ने आरोपों से किया इनकार

तारेगना स्टेशन पर काफी देर तक यात्रियों के बीच बहस और नोकझोंक होती रही. बाद में अन्य यात्रियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने स्वयं को जहानाबाद का निवासी और दवा विक्रेता बताया. उसने महिला के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए मंगलसूत्र का लॉकेट काटने से साफ इनकार किया. महिला मसौढ़ी की रहने वाली बताई जा रही है.

लिखित शिकायत नहीं मिलने से नहीं हुई कार्रवाई

रेल पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी ली गई, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई. शिकायत के अभाव में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. पूछताछ के बाद ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन