30 लीटर देसी शराब बरामद, भागा कारोबारी
Updated at : 05 Mar 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : नवहट्टा. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरका तेलवा पंचायत स्थित तेलवा से थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर 30 लीटर देसी शराब सोमवार को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अपने घर से भागने में कामयाब रहा. वहीं पुलिस ने तेलवा […]
विज्ञापन
सहरसा : नवहट्टा. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरका तेलवा पंचायत स्थित तेलवा से थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर 30 लीटर देसी शराब सोमवार को जब्त किया गया.
हालांकि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अपने घर से भागने में कामयाब रहा. वहीं पुलिस ने तेलवा से शराब कारोबारी के घर से 30 लीटर शराब जब्त कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि वैसे लोगों के विरुद्ध जो शराब माफिया हैं और शराब बेचने और बेचवाने का खेल कर रहे हैं. उन पर हमारी नजर बनी हुई है. हम लगातार वैसे लोगों के विरुद्ध छापेमारी कर शराब भी जब्त करेंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे दंडित भी करेंगे. ताकि देखा देखी के आधार पर इस तरह की घटना स्थानीय थाना क्षेत्र में देखने को नहीं मिले.
बसपा मंगलवार के भारत बंद में रहेगा शामिल: सहरसा. संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी ने अपना नैतिक समर्थन दिया है. बसपा जिलाध्यक्ष संजय पंजियार ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्वक भारत बंद में सहयोग करेंगे एवं पूरे दमखम के साथ सड़क पर उतरेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




