एक दिन रद्द कर सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन को रेगुलर करने की तैयारी में जुटी रेलवे
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 25 May 2026 5:53 PM
एक दिन रद्द कर सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन को रेगुलर करने की तैयारी में जुटी रेलवे
मजाक बनकर रह गयी सरायगढ़-सहरसा-भागलपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन सोमवार को 6 घंटे रीशेड्यूल की गयी देवघर-सरायगढ़ स्पेशल विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद इसी ट्रेन के भरोसे हैं यात्री सहरसा. विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के तुरंत बाद रेलवे द्वारा शुरू की गयी सरायगढ़-सहरसा-भागलपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है. शुरुआत के दिन से ही यह ट्रेन रोजाना 10 से 12 घंटे तक विलंब से चल रही है. स्थिति यह है कि अप और डाउन दोनों दिशा में ट्रेन घंटों लेट होकर परिचालित हो रही है. अब रेलवे ट्रेन के समय में सुधार को लेकर समीक्षा कर रही है. रेल के उच्च अधिकारियों के मुताबिक 05573/74 सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन को नियमित समय पर चलाने के लिए किसी एक दिन ट्रेन को रद्द कर टाइमिंग को रीसेट किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि सरायगढ़ से देवघर तक यह ट्रेन फिलहाल मात्र एक ही रैक से चलायी जा रही है. सोमवार को भी घंटों लेट रही ट्रेन सोमवार को 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल करीब पांच घंटे विलंब से चली. वहीं 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल को लगभग छह घंटे रीशेड्यूल कर चलाए जाने की संभावना जताई गयी. रोजाना लेटलतीफी से यात्री परेशान बताया जाता है कि 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल का रोजाना घंटों विलंब से परिचालन किया जा रहा है. ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल भागलपुर में विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद रेलवे ने सरायगढ़ से सहरसा होते हुए भागलपुर और देवघर तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले ही दिन शुरू कर दिया था. लेकिन शुरुआती दिन से ही इस ट्रेन की लेटलतीफी सामने आने लगी. पहले ही दिन यह ट्रेन करीब 12 घंटे विलंब से खुली थी. इसके बाद से लगातार यह ट्रेन घंटों देरी से चल रही है. 30 मई तक ही तय की गयी थी परिचालन अवधि 05573/74 सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि फिलहाल 30 मई तक निर्धारित की गयी थी. हालांकि रेल अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जायेगा. जल्द ही इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










