तीज व चौठ चांद को ले हर तरफ उत्सव का माहाैल, हुई खरीदारी

सहरसा : भादो महीने के कृष्ण पक्ष में होने वाली चांद की पूजा चौठ चांद बुधवार को मनाया जायेगा. हिंदू धर्मावलंबियों के घर होने वाले इस चौठ चंद्र पर्व की तैयारी जोरों पर है. संतान की लंबी आयु व उसके स्वस्थ व कुशल जीवन के लिए मनाये जाने वाले चौठ चांद पर्व की महिमा छठ […]
सहरसा : भादो महीने के कृष्ण पक्ष में होने वाली चांद की पूजा चौठ चांद बुधवार को मनाया जायेगा. हिंदू धर्मावलंबियों के घर होने वाले इस चौठ चंद्र पर्व की तैयारी जोरों पर है. संतान की लंबी आयु व उसके स्वस्थ व कुशल जीवन के लिए मनाये जाने वाले चौठ चांद पर्व की महिमा छठ की ही तरह महान है. छठ की ही तरह नियम-निष्ठा का ख्याल रखा जाता है. इस पर्व में मिट्टी के बरतनों का खासा महत्व होता है. मिट्टी से बने छांछी में ही दूध जमा कर दही तैयार किया जाता है.
दही के अलावे प्रसाद में खीर, सेब, केला, नारियल, मेवा, आदि की प्रधानता होती है. चौठ चांद में व्रत वाले घरों में पकवान बनने की भी परंपरा रही है. व्रती महिलाएं एक दिन पूर्व ही उपवास में रह कर दूध जमाती है. उस दिन उन्हें नमक का त्याग करना होता है. व्रत के दिन निर्जल रह कर ही वह नियम निष्ठा के साथ ठकुआ, पुरुकिया सहित अन्य पकवान बनाती है. शाम में चांद उगने के साथ ही केले के पत्ते पर सभी व्यंजनों को रख कर व्रती दही के छांछी में चांद को देख अर्ध्य देती है. सभी लोग उसी उस बरतन में बारी-बारी से चांद को गंगाजल से अर्ध्य प्रदान करते हैं. चौठ चांद में खास बात यह होती है कि इसके प्रसाद के जूठन को कहीं यत्र-तत्र नहीं फेंका जाता है. बल्कि सावधानी से उसे मिट्टी के नीचे दबा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




