पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

बसनही थाना क्षेत्र के देवहट महादलित टोला वार्ड दो में शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम, गांव में पसरा मातम

सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के देवहट महादलित टोला वार्ड दो में शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान देवहट गांव निवासी केशो सादा के 25 वर्षीय पुत्र सरबीन सादा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई. बताया जाता है कि सुबह जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो सरबीन सादा को फंदे से लटका हुआ पाया. परिजनों के अनुसार शनिवार रात किसी बात को लेकर सरबीन सादा और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसकी पत्नी अपनी सास के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी, जबकि सरबीन दूसरे कमरे में चला गया. रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से झूलता देखकर चीख-पुकार मच गयी. परिजनों के विलाप की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री तथा माता-पिता को छोड़ गया है. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन