सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का संगठन विस्तार अभियान तेज, पंचायत स्तर तक चलेगा सदस्यता अभियान

फोटो - सहरसा - बैठक करते पार्टी नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
Saharsa News: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी सहरसा में अपने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत स्तर तक विस्तार देने की दिशा में सक्रिय हो गई है. जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और नई इकाइयों के गठन पर विस्तृत रणनीति बनाई गई.
Saharsa News: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत स्तर तक विस्तार देने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं. शनिवार को सहरसा के डीबी रोड स्थित पूजा रिसोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और प्रखंड स्तर पर नई इकाइयों के गठन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यानंद कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन अमित शर्मा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में रौशन यादव उपस्थित रहे. बैठक में संगठन को जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों तक विस्तार देने पर विस्तार से चर्चा हुई.
कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर प्रत्येक प्रखंड में अध्यक्षों की नियुक्ति की जाए, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गांव स्तर तक प्रभावी बनाया जा सके.
Saharsa News: अगले माह से चलेगा सदस्यता अभियान
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले माह से पूरे जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक आईपी गुप्ता के निर्देशानुसार पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक युवाओं एवं आम लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई गई.
आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता देने का दावा
जिलाध्यक्ष विद्यानंद कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना भी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में बिहार प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन शर्मा, प्रदेश सचिव मितेश आचार्य, नगर अध्यक्ष श्यामल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रिया शर्मा, उदय शर्मा, जीवतु शर्मा, कुमीठ शर्मा, मुकेश शर्मा, पहलू शर्मा, देवरत शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. Also Read: भ
ागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










