सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
विज्ञापन
अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से हुए थे गंभीर जख्मी, परिजनों में मातम
सौरबाजार. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शनिवार देर रात बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया चौक के पास हुई. जानकारी के अनुसार, भवटिया गांव निवासी 66 वर्षीय उपेंद्र यादव शनिवार देर रात मक्का के खेत से लौट रहे थे. इसी दौरान बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य सड़क मार्ग पर भवटिया चौक के समीप एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल, सहरसा में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण अवधेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार पंडित, महेंद्र यादव चौरसिया सहित अन्य लोगों ने बताया कि बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. उनका कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिमाह औसतन दो से तीन लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है. ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने, चौक-चौराहों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










