सहरसा में सोमवार को बढ़ सकती है मरीजों की भीड़, गायनी विभाग में रहेंगी एक महिला डॉक्टर
OPD
Saharsa Sadar Hospital OPD: रविवार की छुट्टी के बाद OPD में उमड़ेंगे मरीज. महिला रोग विभाग से लेकर इमरजेंसी तक पूरी तैयारी
Saharsa Sadar Hospital OPD: सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट. मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सहित बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं. अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है ताकि मरीजों को समय पर परामर्श और इलाज मिल सके.
महिला मरीजों के लिए गायनी विभाग में खास व्यवस्था
मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. सोमवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ प्रभा वर्मा मरीजों को देखेंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को महिला मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है. ऐसे में गायनी विभाग में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
Emergency से OPD तक डॉक्टरों की तैनाती
अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ आशीष कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ प्रभा शंकर सुमन और फिजिशियन ऑन कॉल व आईसीयू में डॉ जयंत आशीष मौजूद रहेंगे.
आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह और शाम की पाली में डॉ नेहा तथा रात की पाली में डॉ कुमारी भारती सेवाएं देंगी.
OPD में इन विभागों में मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
पुरुष बाह्य विभाग में डॉ जयंत आशीष, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार, अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन और शल्य विभाग में डॉ सुशील कुमार आजाद मरीजों की जांच करेंगे. दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार अपनी सेवाएं देंगे. एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम तैनात रहेंगे.
ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए