सहरसा : चाचा ने भतीजे की गोली मार की हत्या

सहरसा : जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के बहुरवा भरना टोला में चाचा ने ही अपने भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहुरवा भरना टोला निवासी मेदन सिंह के पुत्र हरिनंदन सिंह अपने दरवाजे पर सोया हुआ था. उसका चाचा अशोक सिंह अपने तीन पुत्रों […]
सहरसा : जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र के बहुरवा भरना टोला में चाचा ने ही अपने भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहुरवा भरना टोला निवासी मेदन सिंह के पुत्र हरिनंदन सिंह अपने दरवाजे पर सोया हुआ था. उसका चाचा अशोक सिंह अपने तीन पुत्रों के साथ पहुंचा और उसे जगा कर अपने दरवाजे पर ले जाकर गोली मार दी. ग्रामीणों की मदद से हरिनंदन को इलाज के लिए बनमा पीएचसी ले जाया गया. यहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




